झांसी। वाराणसी जा रही साबरमती एक्सप्रेस बसई व बबीना सेक्शन में आवारा पशु से टकरा गई। हादसे के कारण गाड़ी छह मिनट की देरी से रवाना हो गई। अहमदाबाद से चलकर वाराणसी जा रही साबरमती एक्सप्रेस (19167) शाम झांसी आ रही थी।
बसई स्टेशन से निकलकर बबीना पहुंच रही ट्रेन पटरी पर घूम रहे पशु से टकरा गई। इंजन के नीचे पशु फंसने के कारण ट्रेन चालक ने 5:40 बजे गाड़ी को रोक लिया। ट्रेन चालक ने इंजन की जांच के बाद गाड़ी को रवाना किया। इस दौरान गाड़ी करीब 6 मिनट की देरी से रवाना हुई। वहीं, ट्रेन चालक की सूचना के बाद 28 मिनट बाद शाम 6:08 बजे रेल लाइन से मृत पशु को हटाकर ट्रेनों का संचालन शुरू कराया गया। संवाद