फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अभियंता को बताए बिना गुपचुप तरीके से डाल दी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। लोक निर्माण विभाग से प्रस्तावित ककरबई से बरमानइ संपर्क कार्य का कार्य गुपचुप तरीके से आरंभ करा दिया। ठेकेदार ने क्षेत्रीय अवर अभियंता को भी इस बारे में नहीं बताया। स्थानीय लोगों ने जब सड़क बनती देखी, तब पूछताछ शुरू की। ठेकेदार उनको भी कुछ बताने को राजी नहीं हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक मानक के मुताबिक काम नहीं हो रहा था। उन्होंने इसकी जानकारी पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अफसरों को दी। इसके बाद खलबली मच गई। जानकारी होने पर क्षेत्रीय अवर अभियंता मौके पर पहुंचे। यहां गुपचुप तरीके से बनाई जा रही सड़क को उन्होंने कुछ घंटे में ही उखड़वा दी। निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता आरबी सिंह के मुताबिक कार्य को मानक के मुताबिक कराया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें