फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: रक्षाबंधन से पहले यात्रियों को बड़ा झटका, साबरमती ट्रेन हादसे के बाद रेलवे ने लिया बड़ा फैसला

Sun, 18 Aug 2024 02:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

रक्षाबंधन से पहले रेल यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। साबरमती ट्रेन हादसे के बाद रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। कानपुर-झांसी रेलमार्ग पर साबरमती एक्सप्रेस दुर्घटना के बाद 18 ट्रेनें निरस्त की गईं हैं। इससे 40 हजार यात्री प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
sabarmati express accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साबरमती हादसे के बाद कानपुर-झांसी रेलमार्ग पर 18 ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। 19 अगस्त को भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन है। ऐसे में ट्रेनों में लगभग 40 हजार यात्रियों को झांसी मंडल से कानपुर और पूरे देश के विभिन्न शहरों के लिए यात्रा करनी थी। लेकिन, इस बार रक्षाबंधन से दो दिन पहले कानपुर-झांसी रेलमार्ग पर हुए रेल हादसे के चलते त्योहार पर यात्रा करने वालों को झटका लगा है। 
विज्ञापन


रेलवे ने हादसे के चलते 18 ट्रेनें निरस्त कर दी हैं। रक्षाबंधन से एक दिन पहले 18 अगस्त को झांसी मंडल से संचालित होने वालीं ग्वालियर-इटावा मेमू, इटावा-ग्वालियर मेमूृ, ग्वालियर-इटावा पैसेंजर, इटावा-ग्वालियर पैसेंजर, ग्वालियर-इटावा पैसेंजर, इटावा-ग्वालियर पैसेंजर, ग्वालियर-भिंड पैसेंजर, भिंड-ग्वालियर पैसेंजर, झांसी-कानपुर मेमू, कानपुर-झांसी मेमू, झांसी-लखनऊ पैसेंजर, लखनऊ-झांसी पैसेंजर, झांसी-लखनऊ जंक्शन, लखनऊ जंक्शन-झांसी को रद्द करने का फैसला लिया गया है। 

इसके अलावा, खजुराहो-कानपुर पैसेंजर, कानपुर-खजुराहो, मानिकपुर-कानपुर मेमू, कानपुर-मानिकपुर मेमू, चित्रकूधाम-कानपुर और कानपुर-चित्रकूटधाम ट्रेन को रेलवे ने निरस्त कर दिया है। ऐसे में इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले 40 हजार से अधिक यात्री प्रभावित हुए हैं। पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि रेल संरक्षा को देखते हुए ट्रेनों का निरस्त किया गया है।
विज्ञापन


16 ट्रेनें निरस्त, पांच हजार यात्रियों ने रद्द कराए टिकट
इससे पहले, शनिवार को साबरमती हादसे के बाद रेल प्रशासन द्वारा 16 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया था, जिससे यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी थी। पांच हजार यात्रियों ने अपने टिकट रद्द करा दिए थे, जबकि कई यात्री दूसरी ट्रेनों में सीट तलाशते नजर आए।

साबरमती ट्रेन हादसे के बाद रेल प्रशासन द्वारा 01823 झांसी-लखनऊ पैसेंजर, 01824 लखनऊ-झांसी पैसेंजर, 1109 झांसी-लखनऊ इंटरसिटी, 01802 कानपुर-मानिकपुर मेमू, 01801 मानिकपुर-कानपुर मेमू, 01814 कानपुर-झांसी मेमू, 01813 झांसी-कानपुर मेमू, 01887 ग्वालियर-इटावा पैसेंजर, 01888 इटावा-ग्वालियर पैसेंजर, 01889 ग्वालियर-भिंड पैसेंजर, 01890 भिंड-ग्वालियर पैसेंजर, 14110 कानपुर सेंट्रल-चित्रकूट इंटरसिटी, 14109 चित्रकूट-कानपुर सेंट्रल इंटरसिटी, 04143 खजुराहो-कानपुर सेंट्रल पैसेंजर, 04144 कानपुर सेंट्रल-खजुराहो पैसेंजर व 11110 लखनऊ-झांसी इंटरसिटी को निरस्त कर दिया गया।

 
विज्ञापन

10 ट्रेनों के बदले गए रूट
हादसे के बाद रेल प्रशासन ने 10 ट्रेनों के रूट बदल दिए। 22537 कुशीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस गोविंदपुरी, इटावा, भिंड, ग्वालियर व झांसी से चलेगी। 20104 मुंबई एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस कानपुर, इटावा, भिंड, ग्वालियर व झांसी से चलेगी। 05326 गोरखपुर फेयर स्पेशल झांसी, ग्वालियर, भिंड, इटावा व कानपुर सेंट्रल से चलेगी। 15024 गोरखपुर स्पेशल झांसी, ग्वालियर, भिंड, इटावा व कानपुर सेंट्रल से चलेगी। जबकि, 11123 ग्वालियर-बरौनी मेल ग्वालियर, भिंड, इटावा व कानपुर सेंट्रल से चलेगी। 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल कानपुर सेंट्रल, इटावा, भिंड, ग्वालियर व झांसी से चलेगी। 09465 दरभंगा क्लोन स्पेशल झांसी, आगरा कैंट, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल से चलेगी। 12591 यशवंतपुर सुपरफास्ट एक्स्प्रेस कानपुर सेंट्रल, इटावा, भिंड, ग्वालियर, झांसी से चलेगी। 05303 महबूबनगर समर स्पेशल कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, आगरा कैंट व झांसी से चलेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें