फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रन फॉर मणिकर्णिका 26 को, प्रथम विजेता को मिलेगी स्कूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कांग्रेस की तरफ से लड़की हूं लड़ सकती हूं थीम के साथ 26 दिसंबर को मुक्ताकाशी मंच से रन फॉर मणिकर्णिका मिनी मैराथन होगी। प्रथम पुरस्कार पाने वाली महिला को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी, 25 विजेताओं को स्मार्टफोन और 100 को फिटनेस बैंड दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को पत्रकार वार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने बताया कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं की सुरक्षा, हक के लिए संघर्षरत रहेगी। रन फॉर मणिकर्णिका इसी अभियान की एक कड़ी है। कार्यक्रम संयोजक राहुल रिछारिया ने बताया कि मैराथन में रजिस्ट्रेशन नि:शुल्क होगा। इसके लिए क्यूआर कोड भी जारी किया गया है। मैराथन के लिए काफी पंजीकरण हो चुके हैं। सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट, प्रमाणपत्र बांटे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए 7307782654, 8604733877 और 8303300767 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे ने समस्त नारी जाति को आत्मविश्वास से भर दिया है। जिलाध्यक्ष भगवान दास कोरी कहा कि पंजीकरण, अन्य जानकारी उपलब्ध कराने के लिए पार्टी के वॉलेंटियर जुटे हैं। इस दौरान प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा, नीता अग्रवाल, नवेद खान, राजेंद्र रेजा, शंभू सेन, अखलाख मकरानी, शेखर नलवंशी, भारतेंदु तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें