फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के सामने गाड़ी में शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
प्रियंका की मौत के बाद विलखती मां आशा कुशवाहा व परिजन।
विज्ञापन
झांसी। थाना प्रेमनगर क्षेत्र में एक विवाहिता की मौत होने के बाद नाराज परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर हंगामा किया। परिजनों की मांग थी कि ससुरालियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक निगवेंद्र सिंह का आश्वासन मिलने के बाद परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार को थाना प्रेमनगर अंतर्गत शास्त्री नगर निवासी प्रेमप्रकाश की पुुत्री पूजा यादव की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से मौत हो गई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाकर मामला शांत कराया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था। शनिवार को पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन सीधे एंलबुेंस से शव लेकर थाने पहुंचे। परिजनों ने थाने के बाहर एंबुलेंस में शव रखकर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की मांग उठाई। प्रभारी निरीक्षक ने तुरंत मौके पर ही मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें