फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी जमीनों की सुरक्षा भूल, निजी जमीनों को कब्जाने लगा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी नगर निगम के पास महानगर क्षेत्र में हजारों एकड़ जमीन है। जिनकी सुरक्षा को लेकर आए दिन सवाल उठते हैं। तमाम जमीनों पर कब्जे हैं, लेकिन नगर निगम इन दिनों निजी जमीनों को कब्जाने में जुटा है। महानगर के लहरगिर्द क्षेत्र में नगर निगम ने अजीबोगरीब कारनामा कर दिया। नगर निगम बिना एनओसी लिए एक निजी जमीन पर शौचालय का निर्माण शुरू करा दिया। जब जमीन के मालिक ने आपत्ति दर्ज कराई, तो निगम ने जांच कराई। जिसमें जमीन निजी पाई गई। इसके बाद जमीन के स्वामी ने निर्माण कार्य रोकने की मांग की, लेकिन अब तक निर्माण कार्य रुकवाया नहीं गया है। इसे लेकर जमीन स्वामी ने नगर आयुक्त से शिकायत की है।
विज्ञापन

दरअसल, लहरगिर्द के गाटा संख्या 1009 की जमीन सीपरी बाजार निवासी नवल किशोर साहू की थी। उन्होंने अपनी जमीन का कुछ हिस्सा सिंचाई विभाग को नहर निर्माण के लिए दिया। जिसका विभाग ने मुआवजा मिल गया। इसके बाद खाली पड़ी जमीन पर नगर निगम ने सामुदायिक शौचालय का निर्माण शुरू करा दिया। जमीन के मालिक के पुत्र अविनाश साहू को निर्माण कार्य की जानकारी हुई, तो उन्होंने जमीन पर अपना हक जताते हुए निर्माण कार्य रोकने के लिए अफसरों से कहा, लेकिन निगम अफसरों ने निर्माण कार्य नहीं रुकवाया। अविनाश साहू ने बताया कि उन्होंने सिंचाई विभाग से जब दस्तावेज निकलवाए, तो पता लगा कि जमीन उनके ही नाम है। साथ ही, नगर निगम की टीम और प्रशासन की टीम ने भी जांच में जमीन को निजी बताया है। जमीन के स्वामी का आरोप है कि शनिवार को नगर निगम ने शौचालय निर्माण रुकवाने की बजाय छत डलवा दी। उन्होंने नगर आयुक्त ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
------------
नहर की पटरी के पास शौचालय निर्माण को लेकर शिकायत मिली है। इसके लिए सिंचाई विभाग को पत्र लिखकर पूरी जानकारी मांगी गई है। तब तक के लिए निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शर्मा, अधिशासी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें