फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा बाजार में पटरी दुकानदारों ने किया हंगामा

विज्ञापन
निर्माण कार्य का विरोध करतीं फल-सब्जी विक्रेता महिलाएं। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। बड़ा बाजार में पार्किंग स्थल के निर्माण को लेकर रविवार को फिर से पटरी दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा। दुकानदारों ने बड़ा बाजार में चल रहे निर्माण कार्य को रोकने की कोशिश की। साथ ही नगर निगम के जनप्रतिनिधि और अधिकारियों पर रोजगार छीनने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी महिलाओं ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन

महानगर के बड़ा बाजार में अतिक्रमण के चलते जाम के हालात बने रहते हैं। बीच बाजार में हथठेले, पटरी दुकानदारों की फड़ और वाहनों के चलते निकलने की जगह ही नहीं बचती थी। समस्या को लेकर स्थानीय पार्षद निर्दोष अग्रवाल ने नगर निगम में प्रस्ताव देकर बीच मेें पार्किंग बनाने जाने की मांग की थी। जिसका निर्माण कार्य रविवार से शुरू किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पटरी दुकानदार और महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। महिलाएं बीच पटरी पर बैठकर हंगामा करने लगीं। साथ ही दूसरी जगह मुहैया कराने की मांग की। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस से भी महिलाओं की काफी बहस हुई। पुलिस ने पटरी दुकानदारों को समझाकर शांत कराया। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा न डालने के लिए कहा। निगम में अपनी सूची देने के आश्वासन पर पटरी दुकानदार लौट गए।
नगर निगम मेें भी हुआ था हंगामा
बड़ा बाजार से हटाए जाने के बाद पटरी दुकानदारों ने दो दिन पहले भी नगर निगम में हंगामा किया था। नगर निगम के ही एक पार्षद के नेतृत्व में पटरी दुकानदारों ने महापौर को ज्ञापन दिया था।
विज्ञापन

नगर निगम मांग चुका है सूची
मामले को लेकर स्थानीय पार्षद निर्दोष अग्रवाल ने बताया कि बाजार को सुव्यवस्थित करने के लिए पहल की जा रही है। पटरी दुकानदारों से नगर निगम सूची मांग चुका है। ताकि उनको दूसरी जगह मुहैया कराई जा सके।
इनका कहना है
बड़ा बाजार में अतिक्रमण को दूर करने और बाजार को व्यवस्थित करने के लिए पार्किंग बनवाई जा रही है। पटरी दुकानदारों को सूची देने के लिए कहा है। उनका पंजीकरण कराकर 10 हजार रुपये का लोन दिलवाया जाएगा। साथ ही दूसरी जगह देने का प्रयास किया जा रहा है। निर्माण कार्य में बाधक बनना गलत है। रामतीर्थ सिंघल, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें