फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को बांटे पुरस्कार

विज्ञापन
संभागीय परिवाहन विभाग के मनाए गए सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन पर राजकीय संग्रहालय में हुए समारो?
विज्ञापन
झांसी। महानगर के राजकीय संग्रहालय में मंगलवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन किया गया। इस मौके पर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति प्रेरित किया गया। साथ ही भाषण प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि पुलिस-आरटीओ का वाहनों की चेकिंग करने के पीछे उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों का पालन करना होता है। एआरटीओ सत्येंद्र कुमार ने भी नियमों का पालन करने का आह्वान किया।इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में मार्डन कॉलेज कोछाभांवर की छात्रा नीलिमा सोनी, जीआईसी झांसी के धर्मेंद्र कुमार, आभास अग्रवाल, भानीदेवी अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर के आशू अवस्थी ने सड़क सुरक्षा को लेकर विचार रखे। जिन्हें विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में यात्री कर अधिकारी दीपक सिंह, संभागीय निरीक्षक चरन सिंह, नागरिक सुरक्षा कोर के भूपेंद्र खत्री, अंबिका श्रीवास्तव, पुष्पा रायकवार, नीलम शर्मा, प्रगति शर्मा, नीलम पाल, सरोज यादव, महेंद्र खरे, ब्रजेश कुमार, रामप्रकाश, प्रभाष कुमार, राजकुमार खेवरिया, सुनील सिंह, शैलेंद्र त्रिवेदी समेत डीलर्स और बस यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें