फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने में 119 वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। तीन महीने में आरटीओ ने यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले 119 वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त किए हैं। इनमें सबसे ज्यादा ओवरलोड 66 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय ने बताया कि चालकों को जागरूक करने के लिए समय - समय पर अभियान चलाया जाता है। गोष्ठियां की जाती हैं। रैलियां निकाली जाती हैं। इसके बाद भी वाहन चालक यातायात के नियमों की अनदेखी कर नियमों को तोड़ते हैं। जिसके चलते अप्रैल से जून महीने के बीच चलाए गए चेकिंग अभियान में कुल 487 ओवरलोड वाहनों को पकड़ा गया। जिनमें 66 ओवरलोड वाहन के प्रपत्र जांच के दौरान सही नहीं पाए जाने पर 66 वाहन चालकों के लाइसेंस को निरस्त किया गया। वहीं, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वाले 45 चालक, नशे की हालत में गाड़ी चलाने वाले चार और ओवर स्पीड वाहन चलाने वाले चार वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।
इसके साथ ही चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वाले 593 वाहन चालकों को पकड़ा गया और इन वाहन चालकों से तकरीबन आठ से नौ लाख रुपये का जुर्माना भी वसूल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें