झांसी। मरीजों की सौदेबाजी को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए डॉक्टर और एंबुलेंस चालक की बातचीत के ऑडियो प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग ने चुप्पी साध ली है। मामला उजागर होने अगले दिन को जांच के लिए समिति नहीं बनाई गई।
सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को एक ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें डॉक्टर और एंबुलेंस चालक मरीज को भर्ती करने पर कमीशन को लेकर बातचीत कर रहे हैं। इस ऑडियो ने नर्सिंगहोमों और एजेंटों के बीच चल रहे मरीजों के सौदेबाजी के खेल को उजागर कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात तो कही लेकिन प्रकरण सामने आने के बाद जांच कमेटी गठित नहीं की। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय का कहना है कि प्रकरण बेहद गंभीर है। जल्द ही मामले की जांच के लिए समिति गठित करके आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।