दीनदयाल सभागार में आयोजित बैठक में डीएम का सम्मान करते ऑटोमोबाइल्स डीलर।
- फोटो : REPORTERS
झांसी। परिवहन कार्यालय दलालमुक्त हो इसके लिए प्रदेश सरकार ने विभाग की 25 सेवाएं ऑनलाइन कर दी हैं। इससे लोगों को परिवहन विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगेे।
डीएम आंद्रा वामसी ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में जिले के ऑटोमोबाइल्स डीलर्स के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि बैठक में पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से ऑनलाइन सेवाओं के बारे में बिंदुवार जानकारी दी गई। डीएम ने कहा कि ऑनलाइन सेवा के पूर्व मोबाइल नंबर का रजिस्ट्रेशन करना होगा और डिजिटल सिग्नेचर लेने होंगे। वाहन और सारथी संबंधित 25 सेवाएं वाहन पोर्टल पर प्रदर्शित होंगीं। जिसके माध्यम से प्रत्येक आवेदन की समय से जानकारी लेते हुए प्रगति की समीक्षा की जा सकेगी। यदि आवेदन किसी कारण लंबित है तो उसकी भी जानकारी मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि अब फ ाइलों का रखरखाव नहीं करना होगा। अब डीलर ही डिजिटल फ ाइल को सुरक्षित रखेंगे।
एआरटीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि व्यावसायिक वाहनों से संबंधित 16 सेवाओं को भी ऑनलाइन किया गया है। इन योजनाओं की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि डीलर के माध्यम से वाहन पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने, वाहन ट्रांसफ र तथा वाहन पंजीयन की द्वितीय प्रति समेत तमाम सेवाएं मुहैया होंगीं। वाहन पंजीकरण के बाद प्रिंट आउट भी डीलर देंगे। डीएम ने डीलर्स की समस्याएं भी सुनीं। बैठक में शैलेंद्र त्रिवेदी ने 25 सेवाओं की ऑनलाइन कार्यवाही की जानकारी दी। इस मौके पर पंडित सियाराम शरण चतुर्वेदी, राकेश बघेल, सुबोध सूरी, पवित्र खन्ना, अंकित अग्रवाल, आशुतोष राजपूत समेत तमाम डीलर उपस्थित रहे।