झांसी। दतिया रेलवे स्टेशन के निकट पटरियों के पास आत्महत्या करने के लिए घूम रहे युवक को आरपीएफ ने पकड़ लिया।
मंगलवार को आरपीएफ कंट्रोल को सूचना मिली कि दतिया रेलवे स्टेशन के पास किलोमीटर नंबर 1150/27 पर एक युवक आत्महत्या करने के इरादे से घूम रहा है। सूचना पर उपनिरीक्षक यूके कौशिक, मुख्य आरक्षी एमआई खान व रामशरण यादव मौके पर पहुंच गए। समझाकर युवक को चौकी पर लाया गया। यहां उसने अपना नाम इंदरगढ़ के शीतला गंज निवासी श्याम सिंह जाट (20) पुत्र आनंद सिंह बताया। पारिवारिक परेशानियों के कारण वह घर से यहां आत्महत्या करने आया था। सूचना पर युवक के पिता चौकी आ गए। पिता ने बताया कि युवक परिजनों से नाराज होकर चला आया था, जिसकी सुबह से तलाश चल रही थी। बाद में युवक को पिता के सुपुर्द कर दिया गया।