फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : किसके बच्चों की फीस भरेगी सरकार पता चलेगा आज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्रवेश के लिए जनपद में अब तक 1722 छात्र-छात्राओं ने फॉर्म भरा है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को पहली लॉटरी निकाली जाएगी। हर विद्यालय में 25 फीसदी सीटों पर प्रवेश होंगे।



दुर्बल आय वर्ग के बच्चों के लिए जिले के 593 मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में प्री-प्राइमरी और कक्षा एक में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत एक दिसंबर से प्रवेश शुरू हुआ था।
विज्ञापन

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत तीन से सात साल की आयु के बच्चों को जनपद के गैर सहायतित मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की पूर्व प्राथमिक और कक्षा एक में नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है। इसकी फीस प्रतिपूर्ति शासन द्वारा विद्यालयों को उपलब्ध कराई जाती है। योजना के तहत प्रवेश लेने के लिए http://rte25.upsdc.gov.in वेबसाइट पर छात्र-छात्राओं ने एक से 19 दिसंबर तक पहले चरण में ऑनलाइन आवेदन किया। बीएसए की ओर से आवेदन पत्र का सत्यापन कर 23 दिसंबर तक लॉक किया गया। अब पहली लॉटरी मंगलवार को निकाली जाएगी।



27 से शुरू होंगे प्रवेश के लिए आवेदन

अब आरटीई के तहत प्रवेश के लिए 27 दिसंबर से आवेदन शुरू होंगे। दूसरे चरण में जनवरी में, तीसरे चरण में फरवरी और अंतिम चरण के लिए मार्च महीने में आवेदन करना होगा। इन महीनों की 1 से 19 जनवरी तक आवेदन करना होगा, 20 से 23 तारीख तक सत्यापन किए जाएंगे, अगले दिन लॉटरी और 27 को प्रवेश होगा।
विज्ञापन






बेसिक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू



बेसिक के परिषदीय, मान्यता प्राप्त विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से ढाई बजे तक चलीं। एडी बेसिक अरुण शुक्ला ने बताया कि परीक्षा का समापन 28 दिसंबर को होगा। वहीं, 29 दिसंबर तक मूल्यांकन कार्य पूरा करके परीक्षाफल तैयार किया जाएगा। 30 दिसंबर को रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें