फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई: 2600 आवेदन में 731 आवेदन हुए निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। निजी स्कूलों में शिक्षा के लिए आरटीई के तहत होने वाले प्रवेश में इस बार दो चरणों में 2600 आवेदन आए थे। जिसमें लगभग 1775 आवेदकों की प्रवेश लॉटरी निकली थी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 731 आवेदन निरस्त हो गए थे।
विज्ञापन

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत निर्धन परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ने का अवसर दिया जाता है। इन बच्चों की फीस शासन द्वारा स्कूलों को दी जाती है और अभिभावकों को विद्यार्थियों के लिए 5000 रुपये की धनराशि दी जाती है। इस सत्र में हुई दो चरण की लॉटरी में लगभग 2600 आवेदन आए। जिसमें से 731 आवेदन निरस्त कर दिए गए। विभाग से मिली सूचना के अनुसार इन कई सक्षम परिवारों के लोग भी फर्जी आय प्रमाण पत्र बनवा कर आरटीई के लिए आवेदन कर देते हैं। पहले चरण में 2000 आवेदन आए थे, जिसमें से सिर्फ 1692 ही सत्यापित किए गए थे। निरस्त हुए 517 आवेदन शासन स्तर और 308 आवेदन विभाग से ही निरस्त कर दिए गए थे। वहीं दूसरे चरण के आए 1144 आवेदनों में से 814 आवेदन सत्यापित कर स्वीकृत किए गए। 330 आवेदन विभाग स्तर पर और 214 आवेदन शासन स्तर पर दूसरे चरण पर निरस्त कर दिए गए थे।
आरटीई प्रभारी प्रतिमा सिंह ने बताया कि कई लोग फर्जी आय प्रमाण पत्र बनवाकर भी आवेदन कर लेते हैं। जिस कारण कई लोग जो आरटीई के असल में दावेदार हैं, वो आगे नहीं आ पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए वेदराम ने बताया कि कई आवेदनों में वार्ड जैसी छोटी गलतियां भी होती हैं। जिस कारण आवेदन निरस्त हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें