फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस के शाखा संगम में जुटेंगे स्वयं सेवक

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 19 जनवरी को राजकीय इंटर कॉलेज में शाखा संगम का आयोजन करेगा। इस कार्यक्रम में शहर की सभी 85 शाखाओं से करीब दस हजार स्वयंसेवकों को जुटाने का लक्ष्य बनाया गया है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रचारक अनिल संबोधन देंगे।
विज्ञापन

समाज में सकारात्मक संदेश देने के लिए आरएसएस महानगर में पहली बार शाखा संगम कार्यक्रम का आयोजन 19 जनवरी को करने जा रहा है। इस कार्यक्रम में महानगर की अलग- अलग बस्तियों में लगने वाली शाखाओं को एक स्थान पर एकत्रित करने का काम होगा। कार्यक्रम स्थल पर सभी शाखाओं को एक साथ एक जगह लगाया जाएगा। शाखा संगम का उद्देश्य समाज को संदेश देना है कि वर्तमान परिवेश में नियमित व्यायाम और खेल से किस तरह खुद को स्वस्थ रखा जा सकता है। सभी शाखाओं के कार्यकर्ताओं को एक दूसरे को जानने का मौका मिलेगा। प्रत्येक शाखा से कम से कम सौ लोगों को लाने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें