फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस के प्रचार प्रमुख अरुण कुमार बोले- भारत में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को हिंदू मानता है संघ

Thu, 04 Jul 2019 07:36 PM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
आरएसएस के सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र कुमार और प्रांत सह कार्यवाह अनिल श्रीवास्तव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार ने कहा कि भीड़ तंत्र को अपराध करने का कोई अधिकार नहीं है। कानून किसी को अपने हाथों में नहीं लेना चाहिए। कोई भी मामला हो, संविधान के तहत ही काम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संघ किसी वर्ग विशेष को जोड़ने के लिए कोई अभियान नहीं चला रहा है। क्योंकि, संघ भारत में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को हिंदू मानता है। जो हिंदू नहीं हैं, उनके पूर्वज कभी न कभी हिंदू रहे हैं। यह बात उन्होंने गुरुवार को एसआर इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित अखिल भारतीय योजक वर्ग में पत्रकारों से कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संघ अभी छह प्रकार की नई गतिविधियां संचालित कर रहा है। इसमें अनियंत्रित विकास से हो रहे पर्यावरण को बचाने के लिए जल संरक्षण, पौधरोपण और कचरा एवं प्लास्टिक प्रबंधन पर काम किया जा रहा है। गांवों का वक्त के साथ विकास नहीं हो रहा है। इसके लिए गांवों में सामूहिक शक्ति जागरण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। गो संवर्धन आधारित समाज को विकसित करने पर काम चल रहा है। समाज से जाति का भेद दूर हो सके, इसके लिए समरसता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। परिवारों में सामाजिक सद्भाव लाने के लिए सामाजिक और धार्मिक संगठनों को एक मंच पर लाने का काम चल रहा है।

उन्होंने कहा कि साल 2010 के बाद से संघ का लगातार काम बढ़ रहा है। 2010 में देश में भर में संघ की 40 हजार शाखाएं थीं, जो अब बढ़कर 60 हजार हो गई हैं। छह हजार शाखाओं से 40 वर्ष से अधिक और 34 हजार शाखाओं से महाविद्यालय और अन्य विद्यार्थी जुड़े हैं। बाकी शाखाओं में तरुण और व्यवसायिक हैं। संघ ने 2012 में ऑन लाइन ज्वाइन आरएसएस नेटवर्क हर जिले में शुरू किया था, जिसके बेहद सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। 2017 तक छह लाख लोगों ने संघ से जुड़ने की इच्छा जाहिर की। 2018 मेें एक लाख पांच हजार और इस साल अभी तक 67 हजार लोग जुड़े हैं। इस हिसाब से दस हजार से अधिक लोग हर साल जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संघ में प्रशिक्षण दो प्रकार के होते हैं। क्षेत्र के प्रशिक्षण में जिला और इससे ऊपर के स्वयंसेवक होते हैं। योजक वर्ग में प्रांत और प्रांत से ऊपर के स्वयं सेवक प्रशिक्षण का हिस्सा बनते हैं। हर साल दस हजार स्वयं सेवकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस मौके पर सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र कुमार, प्रांत सह कार्यवाह अनिल श्रीवास्तव मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें