फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 किसानों की 11 करोड़ रुपये की आरसी कटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बैंकों ने किसानों से बकाये कर्ज की वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी है। बैंकों की ओर से 400 किसानों की 11 करोड़ रुपये की आरसी काटी गई हैं। इसके साथ ही राजस्व विभाग ने किसानों से बकाये भुगतान की वसूली की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया के दौरान वसूली की कार्रवाई ठप पड़ी हुई थी। लेकिन, अब इसमें एक बार फिर से तेजी आ गई है। बिजली विभाग द्वारा 87 लाख रुपये की आरसी काटी जा चुकी हैं। अब बैंकों ने भी बकायेदारों की फाइलें खोलना शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से चार सौ किसानों की आरसी काटी गईं हैं। इन किसानों पर बैंक का 11 करोड़ रुपये का बकाया है। इनमें से ज्यादातर किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के जरिये बैंकों से कर्ज ले रखा है, जिसकी उन्होंने अदायगी नहीं की है। तमाम खाते एनपीए भी हो चुके हैं। बैंकों की ओर से आरसी जारी किए जाने के बाद राजस्व विभाग ने वसूली तैयारी शुरू कर दीं हैं। विभाग द्वारा आरसी क्षेत्र से संबंधित अमीनों को दी जा रहीं हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही अन्य बैंकों की ओर से भी बकायेदारों की आरसी काटी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें