फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रिश्वतखोरी में सीबीआई की छापे में गवाह बनी आरपीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) कार्यालय में रिश्वतखोरी के रैकेट का पर्दाफाश करने झांसी आई केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने गवाह के रूप में रेलवे सुरक्षा बल को रखा।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात दो से ढाई बजे के बीच सीबीआई की टीम गेट बंद पॉश कालोनी नमो होम्स के ए ब्लॉक के फ्लैट नंबर 311 में छापे की कार्रवाई करने पहुंची थी। यहां सीजीएसटी की डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी के रहने की सूचना थी। लेकिन सिक्योरिटी गार्डों ने प्रवेश नहीं करने दिया। बाद में जब टीम ने सीबीआई से होने की जानकारी दी तो उन्हें जाने दिया गया। हालांकि, उक्त फ्लैट में ताला बंद था। इस दौरान सीबीआई को स्वतंत्र गवाह मिलने में भी दिक्कत हुई। टीम ने कॉलोनाइजर से भी संपर्क किया, लेकिन उसने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद सीबीआई की टीम ने आरपीएफ से संपर्क किया और गवाह की मांग की। आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेकानंद नारायण ने बताया कि महिला और पुरुष स्टाफ को गवाह बनने के लिए सीबीआई को उपलब्ध कराया गया। इस कार्रवाई को बेहद गोपनीय रखा गया। इस मामले में सीजीएसटी के अफसर कोई भी बयान देने से बचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें