फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूट केनाल, सफाई और निकलवा सकते हैं दांत

Sat, 06 Aug 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
mlb - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। दांत के इलाज के लिए अब महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज का दंत रोग विभाग पूरी तरह अपडेट हो गया है। यहां एक्सरे मशीन आ गई है। साथ ही फिलिंग, दांत और मसूड़ों की सफाई का काम भी शुरू हो गया है। प्राइवेट क्लीनिकों के मुकाबले सस्ती दरों में यहां मरीजों को अच्छी सुविधा मिलने लगी है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज का दंत रोग विभाग काफी समय से उपेक्षित चल रहा था। यहां पर सिर्फ दांत निकालने का काम किया जाता था। अब दंत रोग विभाग अपडेट हो गया है। यहां नई एक्सरे मशीन आ गई है। अब कंप्यूटर में देखकर मरीज का एक्सरे शुरू हो गया है, इससे कंप्यूटर स्क्रीन पर ही दांत की कमियों का पता चल जाता है। इसलिए फिल्म की आवश्यकता नहीं पड़ती है। अभी यह मशीन झांसी के कुछ निजी डेंटल क्लीनिकों के पास ही है। इसके अलावा सिल्वर, लेजर से लाइट क्योर, जीआईसी के जरिए दांतों की फिलिंग शुरू हो गई है। दांतों के रूट केनाल, सर्जरी द्वारा दांत निकालने, टेढ़े दांतों को सीधा करने, दांतों की खराब जड़ निकालने, बढ़ी हुई दांत की हड्डी को काटने, मसूड़े साफ करने, दांतों की सफाई करने की भी सुविधा मेडिकल कॉलेज में मिलने लगी है। निजी क्लीनिकों की तुलना में मरीज 50 से 70 फीसदी कम दरों में यहां पर इलाज करा सकते हैं।

निजी क्लीनिक मनमाना पैसा वसूलते
शहर के निजी डेंटल क्लीनिक मरीजों से मनमाना पैसा वसूलते हैं। बुंदेलखंड में गरीबी ज्यादा होने के कारण निर्धनों के लिए रूट केनाल, दांत निकलवाकर लगवाना समेत कई अन्य इलाज करवाना संभव नहीं हो पाता है। कुछ तो क्लीनिक ऐसे हैं, जो दांत फिलिंग में खराब मैटेरियल का इस्तेमाल करते हैं। इस कारण फिलिंग चंद दिनों में ही निकल जाती है। मेडिकल कॉलेज में सस्ती दरों में कई सुविधाएं मिलने से गरीबों के लिए दांत का इलाज सुलभ हो गया है।
विज्ञापन


अब विभाग में काफी सुविधाएं मिलना शुरू हो गई हैं। कम दरों पर मरीज यहां आकर इलाज करा सकते हैं। नई एक्सरे मशीन आने से जांचों की सुविधा भी उपलब्ध है। - डॉ. विनय कुमार, दंत रोग विभागाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें