कोरोना के केस बढ़ने से अब मास्क और सैनिटाइजर की बिक्री बढ़ गई है।
- फोटो : ???? ????
रोज सात लाख का मास्क, तीन लाख का सैनिटाइजर बिक रहा
झांसी। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में मास्क और सैनिटाइजर की बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है। अब रोजाना सात लाख के मास्क और तीन लाख का सैनिटाइजर बिक रहा है। ऐसे में विक्रेताओं के पास रखा हुआ पुराना स्टॉक फिर से बिकने लगा है।
मार्च के अंतिम सप्ताह से कोरोना के मामलों ने रफ्तार पकड़नी शुरू की थी, जो अप्रैल में बेकाबू हो चुकी है। दिन प्रतिदिन बढ़ते मामलों ने फिर से चिंता बढ़ा दी है। वहीं, दूसरी तरफ अब लोग भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने को लेकर जागरूकता आने लगी है। इसी का परिणाम है कि अब मास्क में 70 प्रतिशत और सैनिटाइजर की बिक्री में 50 फीसदी तक का उछाल आ गया है। जिला केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव नितिन मोदी ने बताया कि अब झांसी में रोजाना सात लाख रुपये तक के मास्क की बिक्री हो रही है। वहीं, तीन लाख रुपये के सैनिटाइजर बिक रहे हैं। उन्होंने बताया कि फरवरी में कोरोना के केस एकदम से घट जाने के कारण मास्क और सैनिटाइजर की बिक्री एकदम से कम हो गई थी। अब फिर से जोर पकड़ने लगी है। बताया गया कि झांसी में कई विक्रेताओं के पास काफी संख्या में मास्क और सैनिटाइजर गोदाम, दुकानों में डंप पड़े हुए थे। ऐसे में जिले में पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है।
ये हैं दरें
मास्क मूल्य
थ्री लेयर 5
एन-95 40-50
कपड़े 20 से 35