फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में हुई डकैती, झांसी में बदमाशों की तलाश

Sat, 09 Jul 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police, jhansi hindi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। कानपुर के फजलगंज थाना पुलिस ने शुक्रवार को शहर में डेरा डाल लिया। कानपुर की टीम ने कोतवाली पुलिस के साथ कई स्थानों पर छापे मारे और कौशलपुरी में ज्वैलरी निर्माता के घर डकैती डालने वाले बदमाशों को तलाशा। पुलिस सूत्रों पर यकीन करें तो एक बदमाश हत्थे चढ़ गया है, जिसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


30 जून को कानपुर के फजलगंज थानांतर्गत कौशलपुरी निवासी सरदार महेंद्र सिंह भल्ला के घर बदमाशों ने डाका डाला था। परिवार को बंधक बनाकर बदमाश 50 लाख जेवर व नकदी लूटकर ले गए थे। तीन जुलाई को पुलिस टीम ने झांसी के फिल्टर रोड निवासी सचिन कोष्टा को लूट के 5.39 लाख नकद, चार लाख के जेवर समेत गिरफ्तार किया था। उसने अपने साथियों के नाम का खुलासा किया, जिनमें उरई के करुणेंद्र चौहान, राघवेंद्र यादव उर्फ लालू, झांसी के दिनेश कुशवाहा, भानु कुशवाहा और योगेश परिहार शामिल हैं। पुलिस सूत्र बताते हैं कि दिनेश, भानु व योगेश कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं, जिनकी तलाश में शुक्रवार को कानपुर से पुलिस की टीम आई। कोतवाली प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि कानपुर में दिनदहाड़े डकैती डालने वाले बदमाशों की तलाश में कई जगह पर छापे मारे गए। उनके परिवार के कुछ सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस के हत्थे एक बदमाश चढ़ गया है, जिससे 1.35 लाख रुपये व जेवर बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें