झांसी। बृहस्पतिवार को रोडवेज डिपो में तैनात एक कर्मचारी की हालत बिगड़ गई। जिस पर साथ मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रेमनगर अंतर्गत हंसारी निवासी रामकिशन यादव (58) रोडवेज डिपो में तैनात थे। बृहस्पतिवार को हंसारी स्थित रोडवेज डिपो में ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए साथी कर्मचारी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।