Roadways survey start, get suggetion traveller
झांसी। रोडवेज मुख्यालय के निर्देश पर प्रदेश स्तर पर सर्वे शुरू हो गया है। रोडवेज की बसों में सफर कर रहे यात्रियों से सुझाव मांगे जा रहे है कि उन्हें क्या सुविधा मुहैया हो रही है। रिपोर्ट की मुख्यालय के उच्च अधिकारी समीक्षा करेंगे। संभावना है कि बस संचालन की नई रूपरेखा इन्हीं रिपोर्ट के आधार पर बनेगी।
अनलॉक वन में केंद्र व राज्य सरकार ने बसों के संचालन की छूट दी है। रोडवेज की बसें भी चलनी शुरू हो गई है। यात्रियों की संख्या एकाएक कम - ज्यादा होने तथा उन्हें किस प्रकार की सुविधा प्राप्त हो रही है। यात्रियों का क्या कहना है, सहित कई बिंदुओं पर मुख्यालय के निर्देश पर फील्ड सर्वे शुरू हुआ है। क्षेत्रीय प्रबंधक केके शर्मा ने भी तीन बसों में सर्वे कर यात्रियों से उनकी समस्याएं जानी और सुझाव लिए। यात्रियों ने एक सीट पर एक यात्री के बैठने, थर्मल गन प्रत्येक कंडक्टरों को देने की बात की। क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार सर्वे में जो सुझाव सामने आएंगे उनकी मुख्यालय में समीक्षा की जाएगी।