- लोगों की मांग पर लंबे समय से बंद बस सेवा की आरंभ
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रोडवेज ने झांसी से ककरबई की बस सेवा शुक्रवार से शुरू कर दी है, जो लंबे समय से बंद थी। अधिकारियों की ढिलाई की वजह से बस सेवा संचालित नहीं थी। मजबूरन लोगों को निजी बसों में सफर करना पड़ रहा था।
झांसी से ककरबई के लिए रोडवेज की बस का संचालन होता था, जिससे लोगों का आवागमन में काफी राहत मिलती थी। बताते हैं कि इस रूट पर पर्याप्त सवारियां नहीं मिलने की बात कहते हुए यह बस सेवा बंद कर दी गई। लोगों ने काफी मांग पर अब फिर बस सेवा शुरू कर दी गई है, जो बड़ागांव, पारीक्षा, चिरगांव, रमपुरा, बंगरा, बखेटा, लोड़ी, सरसेरा, गुरुसराय, चौथा मील, शीला, गरौठा, डुमरई, हीरानगर होते हुए ककरबई आवागमन करेगी।
0- ललितपुर के कई रूटों के लिए मांगे 19 परमिट
झांसी। रोडवेज ने ललितपुर के विभिन्न रूटों पर बसों का संचालन करने के लिए 19 तथा झांसी में अलग-अलग रूटों पर बस चलाने के लिए करीब 10 परमिट की मांग की है। क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार का कहना है कि आरटीए की बैठक में कितने परमिट मिलेंगे, यह मीटिंग में तय होगा। ब्यूरो