फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 48 करोड़ से चमचमाएंगी सड़कें, बरुआसागर-गरौठा मार्ग का होगा चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। लोक निर्माण विभाग 48 करोड़ रुपये से सड़कों को दुरुस्त कराएगा। इनमें 6.67 करोड़ रुपये से पांच सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी जबकि 39 करोड़ रुपये से बरुआसागर से गरौठा मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। कुछ दिनों पहले सरकार ने यह पैसा स्वीकृत कर दिया। बजट जारी होने के साथ ही पीडब्ल्यूडी अभियंताओं ने निविदा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। अभियंताओं के मुताबिक जल्द ही यह काम आरंभ हो जाएगा।
पीडब्ल्यूडी ने अक्तूबर माह में पांच सड़कों की मरम्मत कराने की कार्ययोजना शासन को भेजी थी। इसमें पूंछ-गुरसराय-टीकमगढ़ मार्ग, मऊ-गरौठा मार्ग, गरौठा-मोतीकटरा-कुछैछा मार्ग, पड़रा-कटेरा मार्ग एवं कटेरा-बंगरा उल्दन मार्ग शामिल थे। इनकी मरम्मत कराने के साथ ही सड़क की सतह पर कोलतार बिछाई जानी है। पिछले दिनों सरकार ने इस कार्य को मंजूर करते हुए बजट जारी कर दिया। इसमें पूंछ-गुरसराय-टीकमगढ़ मार्ग के लिए 215.68 लाख रुपये, मऊ-गरौठा मार्ग के लिए 215.68 लाख, गरौठा-मोतीकटरा-कुछैछा मार्ग के लिए 45.13 लाख रुपये, पड़रा-कटेरा मार्ग के लिए 71.32 रुपये एवं कटेरा-बंगरा उल्दन मार्ग के लिए 213.95 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। इन सड़कों की दशा काफी खराब थी। अब इनकी दशा सुधारी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह 13.06 किलोमीटर लंबी बरुआसागर-टहरौली-भसनेह-गरौठा मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। इस काम पर 39 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अभी यह सड़क करीब 3.5 मीटर से 4 मीटर के बीच चौड़ी है। अब यह सड़क कुल सात मीटर तक चौड़ी की जाएगी। अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा का कहना है कि मरम्मत कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया आंरभ कर दी गई है। सड़क चौड़ीकरण का काम भी जल्द प्रांरभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें