गरौठा। ग्राम सिमरधा एवं निमगहना में हर घर नल से जल योजना के लिए सीसी सड़कों को खोदकर पाइपलाइन बिछाई गई थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दो वर्ष से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी सड़कों की मरम्मत नही कराई गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि विगत दिनों ठेकेदार से सड़कों की मिट्टी बाहर फेंकने की बात कही थी, लेकिन उसने मिट्टी को नालियों में फिंकवा दिया। इससे नालियां बंद हो गईं और पानी सड़कों पर फैल रहा है। बुजुर्ग, बच्चे एवं महिलाएं आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने सीसी सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है। सिमरधा निवासी कमलेश बापू, प्रहलाद राजपूत, उमेश गुप्ता, बृजकिशोर राजपूत आदि ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी अधिकारी नहीं सुन रहे हैं। संवाद