ओरछा। झांसी-मऊरानीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओरछा तिगैला के पास वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। देशराज पुत्र रामदयाल कुशवाहा (44) निवासी घासीपुरा बरुआसागर बाइक से पत्नी रानी देवी के साथ झांसी मजदूरी करने गया था। पत्नी के अनुसार झांसी मैं मजदूरी का काम नहीं मिलने पर दोपहर करीब 1:00 बजे घर लौट रहा था, तभी ओरछा तिगैला के पास सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही देशराज की मौत हो गई। कुछ लोगों का कहना है कि कार की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक गिर गया था तभी पीछे से आ रहे ट्रक का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया, जिससे देशराज की मौत हुई है। नाराई पुलिस चौकी प्रभारी अर्पित पाराशर ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहनों की तलाशी शुरू कर दी है। संवाद