फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आठ दशक बाद बनेगी सड़क, 2.49 करोड़ मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
- खबर का असर -
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगरा। विकासखंड बंगरा क्षेत्र के मंजुवारा, छिंगेवारा और तालीपुरा खिरक के ग्रामीणों का आठ दशक का इंतजार खत्म होने जा रहा है। आजादी के बाद से पक्की सड़क की राह देख रहे इन गांवों के लिए शासन ने धनराशि जारी कर दी है।
मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ. रश्मि आर्या के प्रयासों से यह संभव हुआ है। ग्राम पंचायत मगरवारा में मंजुवारा से तालीपुरा खिरक तक लगभग चार किलोमीटर लंबी सड़क बनेगी। इसके लिए 2 करोड़ 49 लाख 71 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह सड़क मुख्यमंत्री ग्राम योजना के अंतर्गत बनाई जाएगी। सड़क की स्वीकृति से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

बता दें कि बरसात में कीचड़ और खराब रास्तों से आवागमन बेहद मुश्किल होता था। अमर उजाला ग्रामीणों की इस समस्या को लगातार प्रमुखता से उठाया। अब सड़क निर्माण से आवागमन बेहतर होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विधायक और मुख्यमंत्री का आभार जताया है। समाजसेवी प्रदीप सिंह गौर ने इसे हजारों लोगों के बेहतर भविष्य का रास्ता बताया। देशराज कुशवाहा ने कहा कि सड़क से गांवों की तरक्की का मार्ग खुलेगा। लालाराम कुशवाहा ने किसानों और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें