फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पाइप लाइन डालने के लिए खोद डाली सड़क, नहीं कराई मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। वार्ड 41 के राजेंद्र नगर मोहल्ला में पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क की एक महीने बाद भी मरम्मत नहीं की गई है। बारिश में फिसलन हो जाने से वाहन चालकों के गिरने का डर बना हुआ है। पार्षद ने जल निगम से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन


वार्ड 41 के पार्षद रामजी यादव का कहना है कि राजेंद्र नगर मोहल्ले में करीब एक महीने पहले जल निगम द्वारा पाइप लाइन डालने का काम शुरू हुआ था। इसके लिए बनी बनाई सड़क के एपेक्स उखाड़ दिए गए। काम तो कुछ दिनों में पूरा हो गया मगर जल निगम ने सड़क को दुरुस्त नहीं कराया, सिर्फ मिट्टी डाल दी। बारिश होने से मिट्टी से फिसलन होने लगी है। कभी भी कोई वाहन चालक गिरकर चोटिल हो सकता है। उन्होंने कहा कि जल निगम के अधिकारियों को एक महीने में कई बार फोन करके सड़क सुधारने के लिए कह चुके हैं, मगर अधिकारी टालमटोल कर रहे हैं। इस तरह ही पूरे वार्ड में अच्छी सड़कों को खोदकर जल निगम ने बर्बाद कर दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें