फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कें खराब, जलभराव के साथ पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ग्वालियर मार्ग स्थित हरी विहार कालोनी में जन समस्याएं हावी हैं। क्षतिग्रस्त सड़क, जलभराव, मच्छरों का आतंक और पानी की समस्याएं लोगों का जीवन दूभर किए हुए हैं। मजबूरी में लोग खरीद कर पानी पी रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कहीं से नहीं लगता कि महानगर स्मार्ट शहर होने जा रहा है।
विज्ञापन

महानगर के व्यवस्थित इलाकों में शुमार ग्वालियर मार्ग की कई कालोनियों में आम नागरिकों की समस्याएं वर्षों से जस की तस हैं। जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की चौखट तक आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं बताईं, लेकिन हल कुछ नहीं हुआ। हरि विहार कालोनी के लोगों के अनुसार ऐसी कोई समस्या नहीं है, जो यहां नहीं है। गोबर की बदबू फैलती रहती है। आवारा जानवरों का आतंक है। सड़क ऐसी कि अक्सर राहगीर चोटिल हो जाते हैं। सड़क के बडे़ - बडे़ गढ़ों में जलभराव से मच्छर भी पनपते हैं। कभी यहां दवा का छिड़काव नहीं होता है। पाइप लाइन न होने और टैंकरों के न आने से भी पानी की समस्या से जूझना पड़ता है। बोरिंग का पानी पीने योग्य नहीं है। ऐसे में खरीद कर पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ही काम चलाया जाता है।
सड़क ठीक न होने से राहगीरों का निकलना आसान नहीं होता है। प्रशासन को चाहिए कि वह इस ओर गंभीरता से ध्यान दे।
नरेंद्र प्रजापति स्थानीय निवासी
कालोनी में पानी की समस्या भी खूब है। क्षेत्र में पाइप लाइन न होने से हम लोगों को पानी की सप्लाई का लाभ भी नहीं मिलता है।
सविता प्रजापति स्थानीय निवासी
आवारा जानवरों का आतंक और आस पास फैली गंदगी से लोग परेशान हैं। नियमित सफाई का भी अभाव बना रहता है।
राजकुमारी स्थानीय निवासी
क्षेत्र में विकास कार्य बेहद धीमा है। लोगों को कोई सुविधा नहीं है। बरसात से कीचड़ के कारण सभी लोग आसानी से निकल भी नहीं पाते हैं।
कलावती स्थानीय निवासी
वार्ड में जाकर अव्यवस्थाओं को देखा जाएगा। यदि सुविधाएं वहां नहीं हैं तो नगर निगम द्वारा वहां पर कार्य कराया जाएगा।
रामकुमारी, पार्षद वार्ड 31
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें