फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार के शिवानी तिराहे के पास एक अज्ञात ट्रक ने मोटर साइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक की मौत मौके पर ही हो गई जबकि दूसरे की मौत ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में हो गई। दोनों युवक सगे भाई थे। उनकी मौत की खबर घर में पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार के अम्बाबाय निवासी रोहित 33 वर्ष पुत्र जयप्रकाश रायकवार पल्लेदारी का काम करता था। मंगलवार दोपहर वह अपने छोटे भाई राहुल 30 वर्ष के साथ किसी काम से बाहर निकला था। काम निपटाकर दोनों एक मोटर साइकिल से घर वापस लौट रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे दोनों जैसे ही ग्वालियर रोड स्थित शिवानी तिराहे के पास पहुंचे, सामने से आए एक तेज रफ्तार वाहन ने मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों छिटक कर दूर जा गिरे। मोटर साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों को सिर एवं हाथ-पांव में गंभीर चोट आ गई।
टक्कर मारने के बाद वाहन चालक तेज रफ्तार में वाहन लेकर भाग गया। तब तक वहां प्रत्यक्षदर्शियों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के थोड़ी देर बाद ग्वालियर रोड पुलिस चौकी से पुलिस भी पहुंच गई। एंबुलेंस पहुंचने में देरी होने से पुलिस घायलों को अपने वाहन से लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंची। वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया जबकि राहुल को गंभीर हालत में भर्ती करा दिया गया। सूचना मिलते ही परिजन भी रोते-बिलखते पहुंच गए। राहुल की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर ले जाने की सलाह दी। परिजन राहुल को लेकर ग्वालियर रवाना हो गए लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर सीपरी बाजार के मुताबिक अज्ञात वाहन के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

पापा के बारे में पूछती रही गुड़िया
हादसे में दोनों भाइयों की दर्दनाक मौत सुनकर आसपास पड़ोस के लोग सन्न रह गए। रोहित का विवाह हो चुका था जबकि राहुल अभी अविवाहित था। जैसे ही दोनों युवकों के मौत की खबर उनके घर पहुंची कोहराम मच गया। पत्नी रामरती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। तब तक घर में आस-पड़ोस के लोगों का भी जमावड़ा लगना शुरू हो गया। पुत्र प्रिंस 5 वर्ष एवं पुत्री गुड़िया 3 वर्ष भी मां को रोता देखकर बिलखने लगे। पड़ोसियों ने दोनों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन गुड़िया सिर्फ अपने पापा के बारे में ही पूछ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें