फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में जल संस्थान कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सोमवार की सुबह ग्वालियर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में जल संस्थान के कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे के वक्त कर्मचारी अपने घर से स्कूटर से कार्यालय की ओर जा रहा था। इसी दरम्यान सामने से आ रहे एक स्कूटर से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

थाना कोतवाली इलाके के चारखंभा पर रहने वाले कामिल हाशमी जल संस्थान में कार्यरत थे। सोमवार की सुबह तकरीबन आठ बजे स्कूटर पर सवार होकर घर से कार्यालय की ओर जा रहे थे। इसी दरम्यान मिशन कंपाउंड के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक स्कूटर ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। यहां उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें