फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हॉल में डेढ़ दर्जन युवक खेल रहे थे जुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना नवाबाद पुलिस ने एक गेस्ट हाउस के पास छापा मारकर वहां से 18 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया। लॉकडॉउन के बावजूद यह सभी एक छोटे से हाल में बैठकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 74 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

नवाबाद पुलिस को शनिवार की देर शाम ईश्वर मैरिज गार्डन पिछोर के पीछे कारसदेव बाबा मंदिर के पास एक कंपाउंड में कई युवकों के मौजूद होने की सूचना मिली। स्वॉट टीम की मदद से पुलिस ने यहां छापा मारा। एक हॉल के भीतर कई लोग जमा थे और जुआ खेल रहे थे। पुलिस टीम के पहुंचते ही भगदड़ मच गई। कमरे में मौजूद कई लोग दीवार फांदकर भाग निकले, जबकि 18 युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
इनमें शुभम कुशवाहा निवासी बड़ागांव गेट बाहर, संजू साहू निवासी छनियापुरा गुरुद्वारा के पास, गौरव साहू निवासी बड़ागांव गेट बाहर मास्टर कॉलोनी, प्रशांत साहू निवासी बड़ागांव गेट बाहर गोदाम के पास, सचिन गुप्ता निवासी बड़ागांव गेट बाहर, वीरेंद्र कुमार निवासी बड़ागांव गेट बाहर, रजत निवासी ईश्वर मैरिज गार्डेन, निखिल साहू निवासी लार्ड महाकालेश्वर मंदिर के पास, अखिलेश वर्मा निवासी बड़ागांव गेट के बाहर, अभिषेक कुमार निवासी सिविल लाइन, बांके बिहारी निवासी चंदा होटल के बगल में, दीपक साहू निवासी चूना भट्टी चौराहा बड़ागांव गेट बाहर, अखिलेश कुमार निवासी बंगला घाट, भगवान सिंह निवासी ईश्वर मैरिज गार्डेन के पास, हेमंत पाल निवासी वीरागंना स्कूल के पास बंगला घाट, मोहित खरे निवासी गोपाल की बगिया, मयूर मिश्र निवासी बड़ागांव और हरी सिंह निवासी ईश्वर मैरिज गार्डेन के पास शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस इन सभी को लेकर थाने पहुंची। जुआरियों के वहां पहुंचते ही इनकी पैरवी करने वालों की भी भीड़ जुटनी शुरू हो गई। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए जुआरियों में अधिकांश की किराने की दुकान है, जबकि कुछ छोटा-मोटा कारोबार करते हैं। प्रभारी निरीक्षक ईश्वर सिंह के अनुसार आरोपियों की तलाशी में 12,500 रुपये बरामद हुए और फड़ में 61,500 रुपये मिले। लिखा - पढ़ी करने के बाद पुलिस ने सभी को जमानत पर थाने से छोड़ दिया।
बरामद हुई रकम को लेकर कटघरे में पुलिस
जुआ खेलने के लिए मौके पर 24- 25 लोग मौजूद थे लेकिन पुलिस सिर्फ 18 लोगों को ही पकड़ सकी। बाकी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। जुआ के फड़ समेत आरोपियों की जामा तलाशी में पुलिस ने 74 हजार रुपये की बरामदगी की बात कही है। लेकिन, इतनी बड़ी संख्या में जुआरियों के मौजूद होने के बावजूद इतनी कम रकम बरामद होना, किसी के गले नहीं उतर रहा है। छापेमारी के दौरान मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है पकड़े गए कई युवकों के पास महंगे ब्रांड के मोबाइल फोन थे। इनमें कई व्यापारी हैं। ऐसे में जुआ की बाजी लाखों रुपये में लग रही थी। युवकों के पास भी मोटी रकम थी। पुलिस की कार्रवाई पर इसलिए भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि इन सबको शनिवार की शाम को पकड़ा गया था लेकिन, पुलिस मामले को दबाए रही। रविवार दोपहर के बाद मामले का खुलासा किया। ऐसे में पुलिस की पूरी कार्रवाई संदेह के घेरे आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें