फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: ट्रोले की टक्कर से शिक्षा विभाग के सीनियर क्लर्क समेत दो की मौत

Mon, 08 Jul 2019 03:38 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

थाना नवाबाद के जेल चौराहे के पास एक ट्रोले ने सिनियर क्लर्क हिमांशु गुप्ता और उनके साथी विशाल को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोठ निवासी हिमांशु गुप्ता शिक्षा विभाग में तैनात थे। सोमवर दोपहर अपने साथी विशाल के साथ कार्यालय से निकल कर पैदल फोटो कॉपी कराने जेल चौराहा जा रहे थे।

अभी दोनों चौराहे के पास पहुंचे ही थे, तभी सामने से आ रहे ट्रोले ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाया और शवों को कब्जे में लिया। वहीं मेडिकल कॉलेज में हिमांशु का शव देखकर पत्नी व मां की हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें