फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगबाजों को धुना, कार क्षतिग्रस्त की

Sun, 13 Sep 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ग्वालियर रोड पुलिस चौकी के पास शनिवार रात कार सवार युवकों ने दंपति को पीट दिया। इस दौरान धक्का लगकर गिरी बच्ची को बिलखते देख पॉलीटेक्निक छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कार सवारों को धुन दिया और कार क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। लेकिन युवक व छात्र भाग निकले।
विज्ञापन


गुरु हर किशन डिग्री कॉलेज के पास रहने वाले दिलीप चतुर्वेदी पत्नी पल्लवी व दो वर्षीय बेटी पीहू के साथ बाइक से नई बस्ती कोतवाली अपनी ससुराल जाने के लिए निकले। अभी वह आईटीआई रेलवे क्रॉसिंग मार्ग से ग्वालियर रोड पहुंचे ही थे कि पॉलीटेक्निक हॉस्टल के पास सामने से आई कार संख्या यूपी 93 एजे- 0247 से टकराने से बच गए। इस पर दिलीप चतुर्वेदी ने कार चालक को संभलकर ड्राइविंग करने को कहा, जिसे अपमान समझकर चालक व कार में सवार चार-पांच लोगों ने दिलीप को पीटना शुरू कर दिया।

इस बीच पत्नी ने बच्ची को खड़ाकर पति को बचाने दौड़ीं तो युवकों ने उन्हें भी पीट दिया। मारपीट के दौरान धक्का लगकर गिरी मासूम रोने लगी तो पास में खड़े पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्रों विरोध किया। छात्रों से बदतमीजी करना युवकों को भारी पड़ गया। जब तक युवक संभलते छात्रों ने उन्हें धुन डाला। किसी तरह युवक छात्रों के चंगुल से छूटकर भाग निकले। गुस्साए छात्रों ने कार के शीशे चकनाचूर कर दिए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो छात्र खिसक लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपरी बाजार थानाध्यक्ष कामता प्रसाद का कहना है कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें