फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद भी आरोपी की गिरेबां तक नहीं पहुंच पाए पुलिस के हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नवाबाद थाना इलाके की एक पॉश कॉलोनी में पांच दिन पहले एक युवती ने रहस्यमयी परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में युवती के पिता ने एक युवक पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने व एससी /एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। बावजूद, पुलिस अब तक आरोपी को पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन

बीते मंगलवार को फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद के मुहल्ला किशनपुर मोहम्मदाबाद की युवती पिंकी ने अंसल कॉलोनी में रहस्यमयी परिस्थितियों में फांसी लगा ली थी। पिंकी के पिता विनोद की शिकायत पर पुलिस ने छनियापुरा निवासी योगांश उर्फ सनी राय के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने तथा एससी /एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन, आरोपी युवक पुलिस की पकड़ से लगातार दूर बना हुआ है। जबकि, घटना से जुड़े कई सवालों का जवाब आरोपी युवक के पास ही है। विदित हो कि मृतक युवती पिंकी घटना से एक दिन पहले सनी राय के बुलावे पर सोमवार को झांसी आई थी। रात में वो अंसल कॉलोनी में सनी के फ्लैट में रही थी। अगले दिन सनी किसी काम से फ्लैट से बाहर चला गया था, दोपहर में जब लौटा तो युवती फंदे पर लटकी मिली। पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल खड़ा हुआ है कि आखिरकार उस रात दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि पिंकी ने अगले दिन आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

वहीं, नवाबाद थाने के इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही हैं। जल्द ही वो गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें