झांसी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में ध्यानचंद स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। एथलेटिक्स, वालीबॉल, कबड्डी आदि प्रतियोगिताओं में ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र के लगभग 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दौड़ के विभिन्न वर्गों में ऋषभ, अंकित व प्रियंका ने पहला स्थान पाया।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बालक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में ऋषभ ने पहला, रिंकू ने दूसरा, अभिषेक ने तीसरा स्थान पाया। वहीं, दो सौ मीटर दौड़ में अंकित ने पहले, मोहम्मद आशिक ने दूसरे, जुनैद ने तीसरे स्थान पर रहे। चार सौ मीटर दौड़ में हर्ष वर्धन ने प्रथम, रिंकू ने द्वितीय, आकिल ने तृतीय स्थान पाया। बालिका वर्ग की सौ मीटर दौड़ में प्रियंका ने पहला, रंजना ने दूसरा, रागिनी ने तीसरा, दो सौ मीटर दौड़ में उमेश कुमारी ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय, रागनी राजपूत ने तृतीय एवं चार सौ मीटर दौड़ में उमा ने प्रथम, ममता ने द्वितीय व दीपिका ने तृतीय स्थान हासिल किया।
पुरुष वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने युवा क्लब ताडौल को, वालीबॉल प्रतियोगिता में ध्यानचंद स्टेडियम ने विवेक फ्रेंड्स क्लब को, महिला वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) ने बिपिन बिहारी कालेज को, रस्साकसी में बुंदेलख्ंाड क्लब ने बीयू को तथा वालीबॉल प्रतियोगिता में ध्यानचंद स्टेडियम ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय क ी छात्राओं को मुख्य मुकाबले में पराजित किया।
इससे पूर्व प्रतियोगिताओं का शुभारंभ जिला युवा कल्याण अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने विपरीत परिस्थितियों में अपने सपनों को साकार किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक अतुल द्विवेदी, मेधा सेंगर, संजय सेंगर, राम किशन निरंजन, वर्षा कुशवाहा, अजय गोस्वामी, गीता राठौर, अंकित शिवहरे आदि मौजूद रहे। वहीं प्रतियोगिताओं के विजेताओं को राजकीय संग्रहालय में 27 अप्रैल को युवा सम्मेलन में पुरस्कृत किया जाएगा।