फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरिया गांव में हर ओर समस्याओं का डेरा

Mon, 25 Apr 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Garia village problems, jhansi news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
झांसी। शहर का हिस्सा होने के बाद भी गरिया गांव की आबादी शहरी सुविधाओं से वंचित है। यहां पग-पग पर समस्याएं खड़ी हैं। शौचालय निर्माण के लिए नगर निगम द्वारा यहां गड्ढे खुदवा दिए गए, परंतु शौचालय नहीं बनाए गए। बिजली विभाग की अनदेखी भी यहां भारी साबित हो रही है। इसके अलावा पानी व गंदगी की समस्या से भी क्षेत्रीय नागरिक त्रस्त हैं। बावजूद, जनप्रतिनिधि व सरकारी महकमे इस ओर से कन्नी काटे हुए हैं।
विज्ञापन


गरिया गांव के बरिया माता मंदिर के आसपास दर्जनों मकानों के भीतर व बाहर पांच-छह फीट गहरे गड्ढे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि चार माह पूर्व स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम ने शौचालय निर्माण के लिए आवेदन लिए थे। निगम के अधिकारियों ने शौचालय निर्माण के लिए गड्ढे खोदने को कहा था, जिससे स्वयं के खर्चे पर गड्ढे खोद लिए गए। लेकिन, इसके बाद निगम ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। गड्ढे ज्यों के त्यों खुदे पड़े हुए हैं। लोगों को शौच के लिए एक किलोमीटर दूर खुले में जाना पड़ता है।

इतना ही नहीं, विद्युत विभाग की अनदेखी भी यहां खतरनाक साबित हो रही है। गरिया गांव नहर के पार मोहर सिंह राजपूत के घर के दरवाजे से सटकर जमीन में ट्रांसफार्मर रखा है, जिसके आसपास तारों का जाल फैला हुआ है। ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से मोहर सिंह के दो जानवर जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्यों को ट्रांसफार्मर से करंट भी लग चुका है। बिजली विभाग से कई बार ट्रांसफार्मर हटवाने की मांग की जा चुकी है। लेकिन, ध्यान नहीं दिया गया। समस्याएं यहीं खत्म नहीं होतीं, क्षेत्र में पाइप लान न होने की वजह से लोग पानी के लिए हैंडपंपों पर निर्भर हैं। लेकिन, भीषण गर्मी में यह भी साथ छोड़ने लगे हैं। साथ ही नियमित रूप से सफाई न होने की वजह से मुहल्ले में जगह जगह-गंदगी है।

- नहीं हटाया जा रहा ट्रांसफार्मर
क्षेत्रीय नागरिक मोहर सिंह का कहना है कि वह घर के दरवाजे पर रखे ट्रांसफार्मर को हटवाने के लिए कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। बावजूद, कोई सुनवाई नहीं हुई। जबकि, इससे किसी भी दिन कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

- नहीं सुलझ रही पानी की समस्या
क्षेत्रीय नागरिक रवि कुमार ने बताया कि क्षेत्र में पाइप लाइन है नहीं, हैंडपंप लगातार साथ छोड़ते जा रहे हैं। मुहल्ले में तीस हैंडपंप है, लेकिन इसमें से ज्यादातर खराब पड़े हुए हैं। इससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

- एक हैंडपंप के भरोसे 50 परिवार
क्षेत्रीय नागरिक राजेश सोनरया ने बताया कि एक हैंडपंप पर करीब 50 परिवार आश्रित हैं। पानी के लिए लोगों को यहां-वहां भटकना पड़ता है। जल संस्थान का टैंकर भी नहीं आ रहा है। क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाकर जल समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए।

- नियमित सफाई की हो व्यवस्था
गरिया गांव में सफाई व्यवस्था का भी बुरा हाल है। यदा कदा ही यहां सफाई होती है। यह कहना है क्षेत्रीय नागरिक आसाराम का। वह कहते हैं कि नगर निगम को मुहल्ले में नियमित रूप से सफाई करानी चाहिए। गंदगी से बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें