फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसाला चुंगी बनेगी ‘अग्रसेन चौक’

विज्ञापन
nagar nigam jhansi - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। महानगर के प्रमुख चौराहों में से एक रिसाला चुंगी जल्द ही नए नाम महाराजा अग्रसेन चौक से जानी जाएगी। इस चौराहे का कायाकल्प होगा। साथ ही यहां महाराजा अग्रसेन की मूर्ति स्थापित की जाएगी। चौराहे को और आकर्षक बनाने के लिए कई काम होंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महापौर रामतीर्थ सिंघल ने चौराहे का निरीक्षण कर सुंदर बनाए जाने की संभावनाएं देखीं। उन्होंने बताया कि रिसाला चुंगी अब जल्द ही अपने नए नाम महाराजा अग्रसेन चौक के नाम से जानी जाएगी। सड़क को चौड़ा किया जाएगा, जिससे वहां जाम न लगे सके। निरीक्षण के दौरान महापौर ने चौराहे पर चौक बनाने, चारों ओर लाइट लगाने, वाटिका बनाने सहित अन्य निर्देश इंजीनियरों को दिए।
बताते चलें कि रिसाला चुंगी से रोजाना कई पर्यटक ओरछा और खजुराहो के लिए गुजरते हैं तो दूसरी ओर कानपुर की ओर जाने वाले भी इसी प्रमुख चौराहे से गुजरते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने इस चौराहे को सुंदर बनाए जाने का खाका खींचा था। इस चौराहे पर महाराजा अग्रसेन की मूर्ति लगाने का प्रस्ताव भी सदन में सर्वसम्मति से पास हुआ था। उस खाके को धरातल पर उतारने के लिए नगर निगम की ओर से प्रयास तेज कर दिए गए।
विज्ञापन


सिग्नल प्रणाली जरूरी  
इस चौराहे से सैकड़ों वाहन रोज गुजरते हैं। कई बार तो जाम की स्थिति बन जाती है। सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को झेलनी पड़ती है। क्योंकि, इस सड़क से ही एंबुलेंस मेडिकल कॉलेज के लिए गुजरतीं हैं। ऐसी स्थिति में इस चौराहे को चौक से ज्यादा सिग्नल प्रणाली की जरूरत है। फिलहाल, इसकी कोई व्यवस्था हाल में नहीं की जा रही है। महापौर ने बताया कि चौक के सुंदर बनाए जाने के बाद सिग्नल व्यवस्था से चौराहे को लैस करने के लिए उसे स्मार्ट सिटी में शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें