फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आरआई ने दर्ज कराया इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


फालोअप



अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। रिजर्व पुलिस लाइन में बुधवार की रात आरआई और निलंबित इंस्पेक्टर आपस में भिड़ गए थे। अब इस मामले में आरआई ने निलंबित इंस्पेक्टर के खिलाफ नवाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरआई ने इंस्पेक्टर पर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है।



प्रतिसार निरीक्षक सुभाष सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की शाम सवा सात बजे वे अपने कार्यालय में बैठकर काम कर रहे थे। इसी दौरान गणना मेजर हेड कांस्टेबल सर्वेश के साथ निलंबित निरीक्षक मोहित यादव आया और कहने लगा कि छुट्टी की परमिशन क्यों नहीं कराई। इस पर उसे बताया गया कि यह काम उसे एसएसपी के समक्ष उपस्थित होकर स्वयं करना होगा। इस पर वह भड़क गया और सरकारी काम में बाधा डालते हुए कॉलर पकड़ लिया। गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए उसने धक्का मारकर जमीन पर पटक दिया। इस दौरान अन्य पुलिसकर्मी वहां मौजूद थे। आरआई ने बताया कि निलंबित निरीक्षक पहले भी गणना मुंशी से अभद्रता करता रहा है, जिसका तस्करा रोजनामचा में भी अंकित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरआई की शिकायत पर पुलिस ने निलंबित इंस्पेक्टर मोहित यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। बता दें कि निलंबित इंस्पेक्टर मोहित यादव ने बुधवार की रात आरआई पर मारपीट का आरोप लगाते हुए 112 डायल कर पुलिस बुला ली थी। पुलिस टीम उसे नवाबाद थाने ले आई थी। यहां वह थाना परिसर में जमीन पर बैठ गया था। पुलिसकर्मी समझा-बुझाकर मुश्किल से उसे उठा पाए थे। पूर्व में मोहित को अनुशासनहीनता और विवेचना में लापरवाही पर निलंबित किया गया था। उसके खिलाफ चार जांचें चल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें