फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाल कॉलोनी का नाम बदलने पर मोहल्लेवासी दो फाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम क्षेत्र में जातिसूचक नामों पर चल रहे मोहल्लों के नाम बदलने के अभियान के अंतर्गत पाल कॉलोनी का नाम बदलकर अब गौतम बुद्ध नगर कर दिया गया है। इसको लेकर मोहल्ले के निवासी दो खेमों में बंट गए हैं। एक पक्ष पाल कॉलोनी का नाम बदलने से आक्रोशित है तो दूसरा पक्ष नाम बदलने के निर्णय को सही कदम बता रहा है।
विज्ञापन

ग्वालियर मार्ग पर स्थित वार्ड नंबर 21 (सिमरधा) में आसपास के सिमरधा, करारी और पाल कॉलोनी को जोड़ा गया है। पाल कॉलोनी में करीब चार हजार लोग रहते हैं। पिछले दिनों नगर निगम ने जातिसूचक नामों वाले मोहल्लों के नाम बदलने के अभियान के अंतर्गत पाल कॉलोनी का नाम बदलकर गौतम बुद्ध नगर कर दिया था। इसको लेकर विरोध शुरू हो गया है। अखिल भारतीय पाल महासभा ने नगर निगम में प्रदर्शन कर कहा था कि पाल कॉलोनी का नाम न बदला जाए। उधर, दूसरी ओर गौतम बुद्ध नगर के समर्थन में लोगों ने नाम बदलने के निर्णय को सही कदम बताया है।
आरके बौद्ध ने कहा कि पाल कॉलोनी से पहले इस जगह का नाम कड़ोरे का डेरा था। कड़ोरे अहिरवार समाज के थे। बाद में यह जगह पाल कॉलोनी बन गई। महापौर ने अच्छा निर्णय लिया है। उनका सम्मान किया जाएगा। गौतम बुद्ध नगर के समर्थन में सैकड़ों लोग हैं, सभी ने महापौर को लिखकर दिया है कि गौतम बुद्ध नगर सही निर्णय है। यदि कोई इसका विरोध करता है तो नगरवासी विरोध करेंगे।
विज्ञापन

उधर, श्यामसुंदर पाल ने बताया कि क्षेत्र में अधिकांश जमीन पाल समाज के लोगों की थी। 1988 के बाद पाल कॉलोनी अस्तित्व में आई। तब इसका नाम न्यू पाल कॉलोनी रखा गया था। तभी से यह नाम प्रचलित है। यदि नाम बदला गया तो कई तरह की समस्याएं आएंगी। पूर्व में जब सूती मिल चलती थी, तब यह जगह पाल अड्डा के नाम से जानी जाती थी।
पाल कॉलोनी यहां रहने वाले पाल समाज की पहचान है। इसे नहीं बदला जाना चाहिए। यदि कोई इसका नाम बदलता है तो आंदोलन किया जाएगा।
- राजा पाल, अखिल भारतीय पाल महासभा
किसी के नाम पर भी मोहल्ले का नाम हो जाए, हमें आपत्ति नहीं है। लेकिन, पाल कॉलोनी वर्षों से प्रचलित है। आम लोगों के बीच पाल कॉलोनी की पहचान बन गई है। इसे बदलना तर्क संगत नहीं है।
विज्ञापन

- बृजेंद्र राजपूत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें