त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आरक्षण प्रस्तावित सूची जारी होने के बाद संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। नये कार्यक्रम के अनुसार प्रस्तावित आरक्षण सूची के प्रकाशन के लिए छह से आठ सितंबर की तिथि तय कर दी गई है। जबकि, जिले में यह पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार मंगलवार को ही प्रकाशित कर दी गई है। इसके अलावा नये कार्यक्रम में अंतिम सूची के प्रकाशन के लिए 15 सितंबर तक की तिथि तय की गई है।
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेजी से जारी हैं। इसके लिए ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान पदों पर आरक्षण का मसौदा तैयार कर लिया गया है। जनपद में यह प्रकाशित भी कर दिया गया है, जिस पर बुधवार से आपत्तियां ली जाने लगी हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार छह सितंबर तक आपत्तियां ली जानी थीं, परंतु संशोधित कार्यक्रम में आरक्षण की प्रस्तावित सूची के प्रकाशन के लिए छह से आठ सितंबर तकी तिथि तय कर दी गई है। इस पर 10 सितंबर तक आपत्तियां ली जाएंगी। 12 व 13 सितंबर को जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा आपत्तियों का परीक्षण व निस्तारण किया जाएगा। 14 व 15 सितंबर को आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
जानकारों के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में आरक्षण की प्रस्तावित सूची तैयार नहीं हो पाई है, जिसके चलते सूची प्रकाशन की तिथि बढ़ाई गई है। इसके अलावा शासन स्तर पर आरक्षण प्रक्रिया में बदलाव की चर्चाएं भी हैं। यदि प्रक्रिया बदलती है, तो झांसी में भी आरक्षण की नवीन प्रस्तावित सूची तैयार करनी होगी।
विकास खंड - बंगरा
-----------------
अनुसूचित जाति (महिला) - ग्राम पंचायत दरबटयाऊ, निमौनी, कुरैचा, कगर व बासार
अनुसूचित जाति - पठाकरका, गैराहा, बंगराधवा, टिकरी, गुढ़ा, बौडा, कटेरा देहात, खिसनी खुर्द, निनौरा व अड़जार
पिछड़ा वर्ग (महिला) - पलरा, बसारी, पचौरो, कुआगांव व पठगुवां,
पिछड़ा वर्ग - नोटा, खजराहा, लुहारी, पचवारा, सनौरा, सिलगुवां, रतौसा, लुहरगांव रानीपुर, मगरपुर व उल्दन,
महिला - ढौड़ा, रजपुरा, चौकरी, कचनेव, भकौरो, बम्हौरी सुहागी, लारौन, पड़रा, खिसनीबुजुर्ग व चड़रऊधवारी
अनारक्षित - हाटी, राजगिर, विजयगढ़, सकरार, भिटौरा, जावन, बुढ़ावली, मगरवारा, घुराट, बगरौनी, सेवारा, देवरीसिंहपुरा, नवादा, बिजरवारा, बुढिया बम्हौरी, भटा, इमिलिया, बिजना व सिजारो
विकास खंड - मऊरानीपुर
----------------------
अनुसूचित जाति (महिला) - खरकासानी, चुरारी, खकौरा, बरौरा, लारौनी व सतौरा
अनुसूचित जाति - रूपाधमना, भदरवारा, बुढ़ाई, किशोरपुरा, मैलवार, ढकरवारा, भानपुरा, भंडरा, घाटकोटरा, खनुवां व इटायल
पिछड़ा वर्ग (महिला) - बरौरी, चुरारा, बिरगुवां, घाट लहचुरा, धमनापायक, ढिमलोनी
पिछड़ा वर्ग - झांकरी, खरकामाफ, रौनी, दुर्गापुर, खंदरका, मथूपुरा, देवरीघाट, खिलारा, बम्हौरी, सिजारी बुजुर्ग व धवाकर
महिला - मऊदेहात, मेढकी, स्यावरी, ककवारा, कोटरा, धौर्रा, पठा, तिलैरा, धायपुरा व भटपुरा
अनारक्षित - बड़ागांव, नयागांव, चितावत, स्यावनी खुर्द, अक्सेव, रेवन, बेरबई, मदरवास, गढवां, बचेरा, टकटौली, वीरा, बख्तर, कदौरा, बसरिया, हरपुरा, मडवा, सिजारीखुर्द, चकारा, बुखारा, रोरा व मैलोनी
विकास खंड - बामौर
------------------
अनुसूचित जाति (महिला) - सेरिया, वीरपुरा, गोहना, सैगुवां, जखौरा व डुडी
अनुसूचित जाति - डुमरई, परसुवा, फरीदा, वरगांय खंगार, देवरी, बरमाईन, धमनोंड, कचीर, अड़जरा, नगरा व डिकौली
पिछड़ा वर्ग (महिला) - करगुवां खुर्द, मड़ौरी, खरवॉच, सिया, आलमपुरा व झबरा
पिछड़ा वर्ग - बेंदा, नागर, धनौरा, कुडरी, गोकुल, हरदुआ, सगौली, कुरैठा, बामौर, रिया व लभेरा
महिला - अतरसुवा, गड़बई, कैरोखर, सेमरी, पठा, खलार, बरमपुरा, सिंगार, दखनेश्वर व इस्किल बुजुर्ग
अनारक्षित - अचौसा, पथरेडी, शमशेरपुरा, भदरवारा खुर्द, दुरखुरु, अस्ता, सुट्टा, घटियारी, ककरबई, हीरानगर, खरका, सरसेड़ा, बछेह, बरौरा, बिलाटीकरके, बिलाटीखेत, टेहरका, जौरी, भदरवारा बुजुर्ग, अहरौरा, गौंती व गेंदाकबूला
विकास खंड - गुरसरांय
--------------------
अनुसूचित जाति (महिला) - ताई, भगवंतपुरा, मैगांव, सुजानपुरा, विक्रमपुरासानी व लुहरगांव
अनुसूचित जाति - वरौठा, चतुरताई, लिधौरा, गाता, लखावती, बरारु, भडोखर, खडौरा, करगुवांबुजुर्ग, राजापुर, बड़वार व रजवारा
पिछड़ा वर्ग (महिला) - मारकुआं, केदारताई, सिलौरी, रमपुरा, बिरौना, बंकापहाड़ी व बेला
पिछड़ा वर्ग - कोटरा, छिरौरा बुजुर्ग, देवराखुर्द, दुगारा, ढिपकई, निपान, घुरैया, बसारी, भसनेह, आमली, रानापुरा व इटौरा
महिला - एवनी, गुढ़ा, सोनकपुरा, बगरौनी, गढ़ा, हैवतपुरा, मढ़ा, सिरवो, मोती कटरा, जलालपुरा व सुजुवां
अनारक्षित - इमलौटा, पुछी, सहपुरा खुर्द, पंडवाहा, महेवा, टहरौली किला, ढुरवई, टहरौली खास, पसराई, बिजौरा, चौकरी, बंगरा, निमगहना, रनयारा, गढ़ीकरगाय, लौड़ी, सिमरधा, गोरपुरा, पसौरा, खेरी, जसवंतपुरा, तुर्का लहचुरा, धवारी व अतरौली
विकास खंड - मोंठ
------------------
अनुसूचित जाति (महिला) - टांडा, कायला, रेव, पुलगहना, बेलमाकला व छैवटा
अनुसूचित जाति - जरहाकला, टोड़ी, कडूरा, पचोवई, चितगुवां, भौराघाट, लड़ावरा, सौराई, तालौड़ व पहाड़पुरा स्टेट
पिछड़ा वर्ग (महिला) - बावई, पनारी, परथरी, सिमरिया, दतावलीकला, बांगरी व सेरसा
पिछड़ा वर्ग - सेसा, महेलुवा, बम्हरौली, कुम्हरार, लावन, खड़ौवा, शाहजहांपुर, चिरगांव खुर्द, खूजा, बरोदा, लोहागढ़ व इमिलिया स्टेट
महिला - बड़ेरा, फतेहपुर, धौरका, सौंजना, बुढ़ावली, खजूरी, पांडोरी, मड़ोराकला, करई व अटा
अनारक्षित - पूंछ, महाराजगंज, सिकंदरा, खिल्ली झांसी, अमरौख, भुजौंद, बसोवई, अमगांव, सेना, जौरा, मड़ोराखुर्द, इमिलिया, भरोसा, अटरिया, पुलिया, छपार, काड़ोर, बरनाया, बड़ोखरी, बहादुरपुर, साकिन व बुढ़ेराघाट
विकास खंड - बबीना
--------------------
अनुसूचित जनजाति (महिला) - मथुरापुरा
अनुसूचित जनजाति - पलींदा
अनुसूचित जाति (महिला) - सुकुवां, बघौरा, बुढ़ावली, बमेर व परासई
अनुसूचित जाति - रसोई, मनकुआं, बैदोरा, बसाई, ग्योरा, कोटखेरा, बरुआपुरा, अमरपुर व इमिलिया
पिछड़ा वर्ग (महिला) - पृथ्वीपुर नयाखेड़ा, खाड़ी, खजराहा खुर्द, गुढ़ा व पुनावली कला
पिछड़ा वर्ग - बुड़पुरा, खैलार, डंगरियारुंद, चमरऊआ, मुरारी, रुंदबलौरा, पठारी, रक्सा, डिकौली व पाली पहाड़ी
महिला - बबीना रूरल, पुरा, लहरठकुरपुरा, घिसौली, खैरा, डोमागोर, राजापुर व बाजना
अनारक्षित - मानपुर, ठकुरपुरा, सिमिरिया, रसीना, बडौरा, हीरापुर, सैंयर, सिमरावारी, खजराहाबुजुर्ग, सफा, सरवां, किल्चवारा बुजुर्ग, अठौंदना, बलौरा, सिजवाहा, बाछौनी व डगरवाहा
विकास खंड - बड़ागांव
---------------------
अनुसूचित जाति (महिला) - मुस्तरा, बावल, रौनीजा व आरी
अनुसूचित जाति - गंगावली, छपरा, भूपनगर, जौरीबुजुर्ग, मड़ोरा, चिपलौटा, तैंदोल व तिलैथा
पिछड़ा वर्ग (महिला) - गोरामछिया, बचावली बुजुर्ग, रुंदकरारी, पाड़री व मवईगिर्द
पिछड़ा वर्ग - गढ़मऊ, बराठा, रिछौरा, बनगुवां, सारमऊ, भोजला, बेहटा व पोहरा
महिला - विरगुवां, कोलवां, हरपुरा, तालरमन्ना, अंबावाय, सिमरा व पहलगुवां
अनारक्षित - पालर, परसर, लेवा, टाकोरी, रनगुवां, दौन, पारीछा, बेहटा पालर, लिधौरा, दिगारा, फुटेरा बरुआसागर, घुघुवा, जर्वो, लकारा व परवई
विकास खंड - चिरगांव
--------------------
अनुसूचित जाति (महिला) - मिरौना, मोड़खुर्द, रावतपुरा, धवारा व इटौरा
अनुसूचित जाति - करगुवां, सिया, सिकरीबुजुर्ग, वकुआबुजुर्ग, बिठरी, बझेरा, बरौल, बेरवई, परसा व बारेई
पिछड़ा वर्ग (महिला) - छिरौना, नंदखास, नरी, मढ़ा डिलावली, कुकरगांव व पच्चरगढ़
पिछड़ा वर्ग - सेमरी, पट्टीकुम्हर्रा, दबरा बुजुर्ग, रामनगर, अम्मरगढ़, पाड़री, चेलरा, सिमथरी, रमपुरा, बंगरीबंगरा, बघेरा व इटवा
महिला - पहाड़ी बुजुर्ग, ध्वानी, जरयाई, सुल्तानपुरा, भरतपुरा, कुम्हरिया, गढूका, अतपेई, मुड़ेई व सारौल
अनारक्षित - गुलारा, मियांपुर, चिरगांव देहात, करकोस, लुधियाई, बरल, मोड़कला, नंदसिया, औपारा, परगैना, पचार, चंदवारी, लुहरगांवघाट, सितौरा, रौरा, बमनुआं, पिपरा, बारीबुजुर्ग, धमनाखुर्द व उजयान