फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मतदेय स्थलों का पुनर्गठन, जिले में बढ़े आठ नए बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की तैयारियों के तहत मतदेय स्थलों के संभाजन और समायोजन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने रविवार को मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची जारी कर दी। नई सूची के अनुसार जिले में कुल आठ मतदेय स्थल बढ़ाए गए हैं। इनमें ललितपुर विधानसभा क्षेत्र में दो और महरौनी विधानसभा क्षेत्र में छह नए मतदेय स्थल शामिल किए गए हैं।उपजिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार उन क्षेत्रों में मतदेय स्थलों का संभाजन, समायोजन और परिवर्तन किया गया है, जहां मतदाताओं की संख्या 1,200 से अधिक थी, मतदान केंद्र जर्जर या क्षतिग्रस्त थे, ग्राम, मोहल्लों अथवा मजरों की दूरी मतदान केंद्र से दो किलोमीटर से अधिक थी या मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदेय स्थलों एवं मतदान केंद्रों की विधानसभावार संख्यात्मक सूची का आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है।
ललितपुर विधानसभा क्षेत्र में आलेख्य प्रकाशन से पहले मतदान केंद्रों की संख्या 372 थी, जो यथावत बनी हुई है। हालांकि मतदेय स्थलों की संख्या 589 से बढ़कर 591 हो गई है। इसी प्रकार महरौनी विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों की संख्या 384 ही बनी हुई है, जबकि मतदेय स्थलों की संख्या 567 से बढ़कर 573 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर मतदान केंद्रों की कुल संख्या 756 है, जिसमें कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। वहीं मतदेय स्थलों की कुल संख्या 1,156 से बढ़कर 1,164 हो गई है। इस तरह जिले में कुल आठ नए मतदेय स्थल बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें