फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज को उधार मांगा लैप्रोस्कोपिक सर्जरी सेट

Fri, 15 Apr 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
medical college - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सीएमओ से लैप्रोस्कोपिक सर्जरी सेट उधार में मांगा है, इसके लिए सीएमओ ने सहमति दे दी है। अब जिला अस्पताल का लैप्रोस्कोपिक सर्जरी सेट मिलने के बाद मेडिकल कालेज में मरीजों को सहूलियत मिल सकेगी। मौजूदा समय में मेडिकल कॉलेज की लैप्रोस्कोपिक मशीन पुरानी हो जाने से खराब हो गई है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में लैप्रोस्कोपिक सर्जरी सेट प्रशिक्षित स्टाफ न होने के कारण अनुपयोगी बना हुआ है। जबकि, मेडिकल कॉलेज में रोजना लैप्रोस्कोपिक सर्जरी कराने वाले तीन से चार मरीज आते हैं। हाल ही में मेडिकल कॉलेज की मशीन खराब हो जाने के चलते लैप्रोस्कोपिक सर्जरी नहीं हो पा रही है। बजट खत्म हो जाने के कारण कॉलेज प्रशासन इसको सही भी नहीं करा पा रहा है। इसके लिए शासन को पत्र लिखकर बजट मांगा गया है। फौरी राहत के लिए कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने सीएमओ डॉ. विनोद कुमार यादव ने जिला अस्पताल का लैप्रोस्कोपिक सर्जरी सेट उधार मांग लिया है। प्राचार्य के मुताबिक सीएमओ ने एक चिकित्सक समेत सेट उपलब्ध कराने पर सहमति जता दी है।

दूरबीन से होती कई प्रकार की सर्जरी
लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के अंतर्गत गॉल ब्लैडर, बच्चेदानी, आंत चिपक जाने पर उसको सीधा करने, ओवरी समेत विभिन्न प्रकार की सर्जरी की जाती है। यह सर्जरी दूरबीन की मदद से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें