फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी रोड पर अतिक्रमण हटाया, बनेगी हरित पट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बस स्टैंड से शिवाजी नगर की तरफ जाने वाला मार्ग जबरदस्त अतिक्रमण की चपेट में रहता है। मंगलवार को उप निदेशक मंडी (प्रशासन/विपणन) सीपी तिवारी ने इस मार्ग पर फल, सब्जी के ठेलों और अवैध फड़ लगाने वालों को हटवाया। अब यहां पर हरित पट्टी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

मंडी के आसपास अतिक्रमण कोई नई बात नहीं है। सालों से यहां पर फल, सब्जी के अलावा अन्य ठेले जमे रहते हैं। इससे आमजन को आवागमन में काफी परेशानी का सामने करना पड़ता है। वाहन रेंगते नजर आते हैं। अक्सर यहां जाम की स्थिति भी बन जाती है। मंगलवार को उप निदेशक मंडी ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की। यहां खड़े ठेलों और फड़ लगाकर अवैध कब्जा किए लोगों को हटाया गया। इसके बाद यह मार्ग आवागमन के लिए सुगम हो गया। इससे आमजन को काफी सहूलियत मिली। वहीं, उप निदेशक ने बताया कि अब यहां किसी भी हाल में अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। वहीं, इस मार्ग पर हरित पट्टी बनवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें