झांसी। राष्ट्र के दो महापुरुषों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
अक्षय जन सेवा समिति की अध्यक्ष सविता पचौरी ने गांधी जी के विचारों को आत्मसात करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि उनके अहिंसा के सिद्धांतों को अपनाकर हम किसी भी चुनौती से लड़ सकते हैं। शास्त्री की कार्यपद्धति पर चर्चा करते हुए कहा कि अपनी कार्यक्षमता के बल पर ही वह प्रधानमंत्री बने। इस मौके पर समिति के लोग मौजूद रहे। ज्ञानस्थली पब्लिक इंटर कालेज में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर समूचा विद्यालय परिवार मौजूद रहा। उप्र राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद की ओर से धूमधाम से गांधी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कर्मचारियों ने मिष्ठान वितरण किया। महात्मा गांधी के गाए भजन भी सुनाए गए। इस दौरान रामकिशन रायकवार, वीरेंद्र कुमार जैन, नर्सिंग लॉगसन, पूनम यादव, सुनील श्रीवास्तव, रामप्रकाश, राजूवंशकार, सुनीता श्रीवास्तव, वीरेंद्र जैन समेत अन्य उपस्थित थे।