फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : समर्थ पोर्टल पर प्रवेश फाॅर्म भरते समय प्रमाण-पत्रों की अनिवार्यता खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बुदेलखंड विश्वविद्यालय ने समर्थ पोर्टल पर जुलाई 2024 के बाद जारी प्रमाण-पत्रों की अनिवार्यता खत्म कर दी है। यही नहीं, छात्र अब न सिर्फ उपलब्ध प्रमाण-पत्र बल्कि स्वलिखित घोषणा पत्र पोर्टल पर अपलोड करके फाॅर्म भर सकेंगे।

समर्थ पोर्टल पर दाखिले का फॉर्म नौ पन्नों का है। यही नहीं, उसे भरते समय जुलाई 2024 के बाद का बना हुआ जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र व निवास प्रमाण-पत्र अपलोड करना अनिवार्य था। इसके चलते छात्र-छात्राएं तहसील के चक्कर लगा-लगाकर परेशान हो रहे थे। इसके बाद बीयू कुलसचिव ने समर्थ टीम से वार्ता करके आवेदन की प्रक्रिया को सरल बनाने और प्रमाण-पत्रों की अनिवार्यता खत्म करने का अनुरोध किया। बताते चलें बुधवार को बीयू में तमाम कॉलेजों के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधन ने काफी कम संख्या में दाखिला के लिए आवेदन आने पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा कि यदि कठिनाइयों को दूर नहीं किया गया को काफी दिक्कत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुलसचिव ने बताया कि दाखिला के लिए समर्थ पोर्टल पर आवेदन भरते समय जुलाई 2024 के बाद बने प्रमाण-पत्रों की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है। अब छात्र-छात्राएं आवेदन करते समय उपलब्ध प्रमाण-पत्र अथवा स्वलिखित घोषणापत्र अपलोड कर सकेंगे। दाखिले के समय विद्यार्थी को प्रमाण-पत्र जमा करने होंगे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें