फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीख मांगने वाले बच्चों का होगा पुनर्वास

Tue, 01 Dec 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रोडवेज बस स्टैंड परिसर व बसों में भिक्षावृति करने वाले बच्चों का रिकार्ड तैयार होगा। रिकार्ड के आधार पर जिला प्रशासन के  सहयोग से इनका पुनर्वास किया जाएगा।
विज्ञापन


सार्वजनिक स्थलों, यातायात संसाधन केंद्रों, रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंडों पर बड़ी संख्या में निर्धन परिवार एवं अनाथ बच्चे भिक्षावृति करते हैं। इसके चलते कई बार यात्रियों व बस कर्मियों के समक्ष विषम स्थिति उत्पन्न हो जाती है। कानूनी रूप से भी भीख मांगना अपराध है।

उपरोक्त समस्या के चलते रोडवेज मुख्यालय ने आदेश जारी किया है बस स्टैंडों व बसों में भिक्षावृति करने वाले बच्चों के  नाम - पता एवं फोटो खींचकर रिकार्ड तैयार किया जाए, जो बस स्टैंड पर मौजूद कर्मचारी करेंगे। यह रिकार्ड जिला प्रशासन को दिया जाएगा, ताकि इन बच्चों का पुनर्वास किया जा सके।
विज्ञापन


इस संदर्भ में क्षेत्रीय रोडवेज कार्यालय के विभागीय अधिकारियों ने बताया कि भिक्षावृति पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न संगठनों की भी मदद भी ली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें