फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: चार साल बाद झांसी मेडिकल कॉलेज में नियमित प्रधानाचार्य की तैनाती, प्रो. शिवकुमार को मिली जिम्मेदारी

Fri, 29 Nov 2024 10:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में चार साल बाद नियमित प्रधानाचार्य की तैनाती कर दी गई है। प्रो. शिवकुमार को यह जिम्मेदारी मिली है। नवजात शिशु गहन चिकित्सा केंद्र में 15 नवंबर को अग्निकांड के बाद कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. एनएस सेंगर को पद से हटाया गया था।
विज्ञापन
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार साल बाद महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में नियमित प्रधानाचार्य की तैनाती कर दी गई है। प्रो. शिवकुमार को यह जिम्मेदारी मिली है। नवजात शिशु गहन चिकित्सा केंद्र में 15 नवंबर को अग्निकांड के बाद कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. एनएस सेंगर को पद से हटाकर चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय (डीजीएमई) से संबद्ध करने के बाद से पद रिक्त चल रहा था। इस अग्निकांड में दस नवजात शिशुओं की माैत हो गई थी। बाद में और आठ नवजात शिशुओं ने दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन


फरवरी, 2020 में झांसी मेडिकल कॉलेज में बतौर नियमित प्रधानाचार्य डॉ. आरतीलाल चंदानी की तैनाती की गई थी। हालांकि, उन्होंने ज्वाइन नहीं किया था। इसके बाद से लगातार कार्यवाहक प्रधानाचार्य के भरोसे मेडिकल कॉलेज चल रहा था। अंतिम बार 10 अप्रैल, 2018 में डॉ. जीके अनेजा ने बतौर नियमित प्राचार्य कार्यभार संभाला था। वह ज्यादा दिन वो यहां तैनात नहीं रहे। 

18 मई, 2018 को शासन ने उन्हें आगरा के सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य बना दिया था। इसके बाद डॉ. साधना कौशिक को कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाया गया था। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद एक जून 2020 को डॉ. एनएस सेंगर कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाए गए थे। पिछले साढ़े चार सालों से वे ये कार्यभार संभाल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें