फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के लिए सेवायोजन में पंजीयन कराना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी के लिए सेवायोजन में पंजीयन कराना जरूरी
विज्ञापन

झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी प्रकार की नौकरियों के लिए सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं में स्थायी, संविदा, आउट सोर्सिंग के पदों पर अब बिना पंजीकरण के कोई नियुक्ति नहीं की जा सकेगी। बेरोजगारों को सेवायोजन डॉट यूपी डॉट एनआईएस डॉट इन पर अपना पंजीकरण कराना होगा। साथ ही नौकरी देने वाली संस्थाओं को भी अपना पंजीकरण कराकर रिक्त पद संबंधी सभी विवरण पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
सरकारी विभागों में गुपचुप भर्ती पर लगाम लगाने और युवाओं को घर बैठे सभी प्राइवेट व सरकारी संस्थाओं में रिक्त पदों की जानकारी देने के लिए शासन ने यह व्यवस्था की है। सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक देवेश त्रिपाठी ने बताया कि अब कोई भी व्यक्ति तभी आवेदन कर सकता है, जब वह सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत हो। इसी प्रकार कोई सरकारी अथवा निजी संस्था को आउटसोर्सिंग, रेगुलर, संविदा, दैनिक वेतन भोगी पदों पर नियुक्तियां करने के लिए सारी विवरण सेवायोजन कार्यालय के पोर्टल पर अपलोड करना होगा। शासन के निर्देश हैं कि जो भी उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ अनिवार्य रिक्त अधिसूचना अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ऐसे कराएं पंजीयन
अगर व्यक्ति पंजीयन के लिए सेवायोजन कार्यालय में नहीं आ सकता है तो वह अपने घर में इंटरनेट पर सेवा योजन पोर्टल पर लॉगिन कर सकता है। इसमें शैक्षिक प्रमाणपत्र और निवास प्रमाण पत्र व मोबाइल नंबर अपलोड होता है। इन्हें रोजगार मेला, करियर काउंसलिंग तथा अन्य संस्थाओं में निकलनी वाली रिक्तियों के बारे में जानकारी मिलती रहेगी। जो भी नियुक्तियां होगी, वह सेवायोजन के पोर्टल पर दिखेगी।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में जॉब न के बराबर
सेवायोजन कार्यालय में अभी तक 53 हजार लोग पंजीकृत हैं। इनमें पांच हजार लोगों ने इस साल पंजीकरण कराया है। विभाग के अनुसार वर्ष 2018 में रोजगार मेला के जरिए 5500 युवाओं को निजी संस्थाओं में जॉब मिला है। वर्तमान वर्ष में 341 लोगों को चार माह में जॉब मिला है। हालांकि सरकारी कार्यालयों में जॉब की स्थिति काफी कम रही है। वर्ष 2018 से अब तक पांच लोगों को इनमें आउटसोर्सिंग, संविदा और दैनिक वेतन भोगी पदों पर नियुक्तियां मिलीं हैं। स्थायी पदों पर एक भी नियुक्ति नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें